Certificate Courses One Must Study Hard To Become A Storyteller List Of Courses Will Leave You Stunned
कथावाचक बनना भी आसान नहीं, करनी पड़ती है कठिन पढ़ाई; कोर्सेस की पूरी List देखिये
वाराणसी की संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी (Sampurnanand Sanskrit University, Varanasi), देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जहां कथावाचन से जुड़े 10 ऑनलाइन कोर्सेस शुरू किए गए हैं. न
कथावाचक (Kathavachak) बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अब एक बड़ा और प्रोफेशनल मौका सामने आया है. यह करियर अब सिर्फ़ धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया और लाइव इवेंट्स (Live Events) के ज़रिए इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. कथावाचन का कार्यक्रम टीवी पर लाइव टेलीकास्ट होने के साथ-साथ गांव घर में खूब जोड़ो पर है. सोशल मीडिया के आने से कथा वाचकों का प्रचार-प्रसार भी बड़ी तेजी से हुआ है. यही वजह है कि इसे अब एक प्रोफेशनल करियर (Professional Career) के तौर पर मान्यता मिल रही है. इसके लिए बाकायदा पढ़ाई और डिग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है.
देश की पहली यूनिवर्सिटी जिसने शुरू किया कोर्स
कथावाचक बनने की सबसे पहली पढ़ाई वाराणसी की संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी (Sampurnanand Sanskrit University, Varanasi) ने शुरू किया है. यह देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जहां कथावाचन से जुड़े 10 ऑनलाइन कोर्सेस शुरू किए गए हैं. इन कोर्सेस में कथा वाचन, कथा आयोजन का प्रबंधन की शिक्षा दी जाती है. यूनिवर्सिटी ने कथावाचन कला को बेहतर बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन और पुराण प्रवचन प्रवीण नामक सर्टिफिकेट कोर्सेस भी कराएगी. बता दें कि एकेडमिक रूप से शिक्षा देने से पहले ये चीजे लोग अपने गुरु के साथ रहकर ही सीखते थे. साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के गुरुकुलों में इ कथावाचन की शिक्षा दी जाती है. इस परंपरा में छात्र, गुरु के साथ रहकर, उनके साथ काम करके सीखते थे.
कोर्स की फीस कितनी?
कथावाचक बनने के लिए फीस हर संस्था में अलग-अलग होती है और यह कोर्स के प्रकार और अवधि पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए, इस्कॉन में ‘श्रीमद्भागवत कथा’ कोर्स की फीस 2499 रुपये से शुरू होती है, जबकि कुछ संस्कृत विश्वविद्यालयों में यह फीस इससे ज्यादा भी हो सकती है. देश की अन्य कई संस्कृत यूनिवर्सिटीज भी अब ऐसे कोर्स शुरू कर चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Education की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.