JEE Main 2026 Topper List: टॉपर्स की लिस्ट में इन 12 सितारों ने गाड़े झंडे, हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main topper list: जेईई मेन 2026 के पहले सत्र के नतीजों में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिनमें राजस्थान के सर्वाधिक 3 छात्र शामिल हैं.

Published date india.com Published: February 16, 2026 8:09 PM IST
JEE MAIN topper list
जेईई में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल मार्क्स हासिल किए हैं. वहीं, 68 छात्रों के परिणाम NTA ने रोक दिए गए.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में जेईई मेन 2026 के पहले सत्र के बहुप्रतीक्षित परिणामों की घोषणा की है, जिसमें देश के मेधावी छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. इस वर्ष की परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का स्तर अत्यंत कठिन होने के बावजूद कुल 12 अभ्यर्थियों ने परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

68 छात्रों का परिणाम रोका गया

जेईई मेन 2026 के पहले सत्र के नतीजों में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिनमें राजस्थान के सर्वाधिक 3 छात्र शामिल हैं, जहां एक ओर 12 घर खुशियां मना रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर 68 छात्रों का परिणाम धोखाधड़ी के संदेह में रोक दिया गया है.  इन छात्रों पर परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों और संदिग्ध गतिविधियों का इस्तेमाल करने का आरोप है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है. छात्र अपना विस्तृत परिणाम और स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

JEE Main का रिजल्ट जारी, इस डायेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड- यहां है स्टेप बाय स्टेप गाइड 0

इन 12 छात्रों का दबदबा

100 पर्सेंटाइल की सूची में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू गारी महित और बिहार के शुभम कुमार शामिल हैं. इनके साथ ही राजस्थान के कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम ने भी 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया है. अन्य टॉपर्स में ओडिशा के भावेश पात्रा, हरियाणा के अनय जैन, आंध्र प्रदेश के पसाला मोहिथ, महाराष्ट्र के माधव विराडिया, गुजरात के पुरोहित निमय और तेलंगाना के विवान शरद महिस्वारी ने अपनी जगह पक्की की है. इन नामों ने देश के विभिन्न कोनों से अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है.

100 पर्सेंटाइल वाले टॉपर्स की सूची

100 पर्सेंटाइल वाले टॉपर्स की सूची

सभी केटेगरी के टॉपर्स की लिस्ट जारी

सेशन-1 की समाप्ति के साथ ही एनटीए ने विभिन्न श्रेणियों जैसे जनरल, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी के लिए भी विस्तृत टॉपर लिस्ट जारी की है. रिजल्ट के आने के बाद से अब छात्रों का पूरा ध्यान अप्रैल में होने वाले दूसरे सत्र की ओर केंद्रित है. जिन अभ्यर्थियों का स्कोर इस बार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, उनके पास दूसरे सत्र में अपने प्रदर्शन को सुधारने का एक और सुनहरा अवसर होगा. वर्तमान स्कोर के आधार पर अब छात्र अपनी संभावित ऑल इंडिया रैंक का आकलन कर रहे हैं और प्रतिष्ठित आईआईटी व एनआईटी संस्थानों में प्रवेश की संभावनाओं को तलाश रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देश के कोने-कोने से छात्रों का प्रदर्शन रहा बेहतर

भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो इस वर्ष की परीक्षा में राजस्थान और आंध्र प्रदेश के छात्रों का विशेष दबदबा रहा है. राजस्थान से सबसे अधिक 3 छात्रों ने टॉप-12 में जगह बनाई है, जबकि आंध्र प्रदेश से 2 छात्र इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा बने हैं. दिल्ली, बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से भी मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. हालांकि, सफलता के इन समारोहों के बीच एनटीए ने एक कड़ा रुख अपनाते हुए 68 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Education की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.