छात्रों के लिए सुनहरा मौका, Pariksha Pe Charcha में पीएम मोदी देंगे एग्जाम टिप्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल 11 जनवरी तक खुला है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र और उनके पैरेंट्स शामिल हो सकते हैं. वहीं, कक्षा 1 से 5 तक के छोटे छात्र और उनके पेरेंट्स इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं.

Published date india.com Published: December 20, 2025 5:17 PM IST
छात्रों के लिए सुनहरा मौका, Pariksha Pe Charcha में पीएम मोदी देंगे एग्जाम टिप्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Pariksha pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद करने और बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने देने के लिए शुरू हुए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर इस साल जबरदस्त उत्साह है. अब तक सवा करोड़ से ज्यादा लोग इसके लिए अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. लेकिन, अगर आप अपने छोटे बच्चे के लिए या खुद पेरेंट के तौर पर आवेदन करने जा रहे हैं, तो इसके एलिजिबिलिटी नियमों को गौर से पढ़ना बेहद जरूरी है, क्योंकि इन नियमों की अनदेखी करने पर आपका आवेदन बेकार जा सकता है.

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए MyGov पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगइन करना होता है. छात्रों के पास ‘सेल्फ पार्टिसिपेशन’ या शिक्षक के माध्यम से आवेदन करने का विकल्प है. पीएम मोदी से सीधे बात करने के लिए कुछ चुनिंदा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का चयन उनके द्वारा दिए गए सुझावों और क्विज के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. चयनित विजेताओं को विशेष पीपीसी किट (PPC Kit) और प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक भी भेंट की जाती है. रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगइन करना होता है. इसके बाद छात्रों को एक छोटी सी क्विज (MCQ) पूरी करनी होती है. जैसे ही आप इसे सबमिट करते हैं, MyGov की तरफ से आपको भागीदारी का एक डिजिटल सर्टिफिकेट तुरंत मिल जाता है. कुछ लकी छात्रों को दिल्ली में सीधे प्रधानमंत्री के सामने बैठकर सवाल पूछने का अवसर भी मिलता है.

कौन से छात्र कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इस परीक्षा के लिए कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं, कक्षा 1 से लेकर 5 तक के छात्र और उनकेपैरेंट्स इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र नहीं होते हैं.

रजिस्ट्रेशन में छात्रों का सबसे ज्यादा दबदबा

अब तक हुए कुल 1.27 करोड़ से ज्यादा पंजीकरणों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी छात्रों की है. सरकारी पोर्टल के डेटा के अनुसार, लगभग 1.18 करोड़ छात्रों ने अप्लाई किया है. वहीं, 8 लाख से ज्यादा शिक्षकों और करीब 1.11 लाख माता-पिता ने भी प्रधानमंत्री से संवाद के लिए अपनी रुचि दिखाई है. यह संख्या पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है.

परीक्षा पर चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी डेट

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है, ताकि बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से ठीक पहले छात्रों का मनोबल बढ़ाया जा सके. रजिस्ट्रेशन करते समय छात्रों को अपनी पर्सनल इंफोर्मेशन के साथ-साथ अपने स्कूल की जानकारी भी सही ढंग से देना होगा. निबंध प्रतियोगिता के विषयों को बहुत सोच-समझकर चुनें, क्योंकि आपका चयन आपके लेखन और विचारों की स्पष्टता पर ही निर्भर करेगा. यदि आप 11 जनवरी तक आवेदन नहीं करते हैं, तो आप इस साल प्रधानमंत्री से मिलने और उनके ‘सफलता के मंत्र’ को सीधे सुनने का अवसर खो सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Education की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.