Chhattisgarh Assembly Election 2023: कौन हैं छत्तीसगढ़ के दमदार उम्मीदवार? इनपर BJP और कांग्रेस खेल रही दांव

Chhattisgarh Assembly Elections: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले फेज की 20 सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है. इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की 8 सीटें शामिल हैं.

Published date india.com Updated: November 7, 2023 7:18 AM IST
Chhattisgarh Assembly Election 2023: कौन हैं छत्तीसगढ़ के दमदार उम्मीदवार? इनपर BJP और कांग्रेस खेल रही दांव
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) को लेकर आज वोट डाले जा रहे हैं. कांग्रेस (Congress) राज्य में सत्ता में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. वहीं, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी 2003 से 2018 तक 15 सालों तक शासित राज्य पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रही है. दोनों पार्टियां ने अपने प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारा हुआ है.

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के दक्षिण की 20 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है. बाकी 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा. ऐसे कई निर्वाचन क्षेत्र हैं जो राज्य की राजनीति में गहरा महत्व रखते हैं. 7 नवंबर को जिन 20 सीटों पर चुनाव होगा उनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं.

कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में लड़ाई मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में रमन सिंह (BJP), भावना बोहरा (BJP), लता उसेंडी (BJP), गौतम उइके (BJP), मोहम्मद अकबर (Congress), सावित्री मनोज मंडावी (Congress), मोहन मरकाम (Congress), विक्रम मंडावी (Congress) और कवासी लखमा (Congress) से शामिल हैं.

इन चेहरों पर खेला दांव

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन से होगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बीजेपी की एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी भावना बोहरा हैं, जो कांग्रेस की नीलू चंद्रवंशी के खिलाफ पंडरिया सीट से चुनाव लड़ेंगी. भावना बोहरा अपने सामाजिक कार्य प्रयासों के लिए जानी जाती हैं और उन्हें ‘एम्बुलेंस वाली दीदी’ के नाम से जाना जाता है. कवर्धा और बेमेतरा जिलों में सक्रिय भागीदारी के साथ, उनकी समाज सेवा और राजनीति दोनों में एक मजबूत पृष्ठभूमि है.

कौन हैं कांग्रेस के मोहम्मद अकबर?

कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर भी प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं, क्योंकि वह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार हैं। वह कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जहां उन्होंने 2018 में पहली बार चुनाव लड़ा था और साहू की अच्छी खासी आबादी होने के बावजूद भाजपा के अशोक साहू के खिलाफ विजयी हुए थे.

सावित्री मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाली एक और महत्वपूर्ण नेता हैं, जहां वह बीजेपी के गौतम उइके को चुनौती दे रही हैं. सावित्री मनोज मंडावी दिवंगत कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी की विधवा हैं, जिन्होंने 2018 में सीट जीती थीं, अपने पति के निधन के बाद, उन्होंने विधायक की भूमिका निभाई और 2022 के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में विजयी हुईं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Election की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.