Chhattisgarh Elections: 23 साल बाद मतदान, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में वोट डालने निकले लोग

Chhattisgarh Assembly Elections: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में दो दशक से भी ज्यादा समय बाद लोग वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकले हैं.

Published date india.com Updated: November 7, 2023 10:43 AM IST
Chhattisgarh Elections: 23 साल बाद मतदान, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में वोट डालने निकले लोग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस दौरान नक्सल प्रभावित सुकमा के कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है. कारिगुंडम दंतेवाड़ा (ST) निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. मतदान प्रक्रिया सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में हो रही है. किसी तरह का कोई नक्सली हमला न हो इसके लिए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इस बीच, जैसे ही चुनाव शुरू हुआ, मतदाताओं को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डालने के लिए कारिगुंडम क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर खड़े देखा गया. दंतेवाड़ा में 2018 में बीजेपी के भीमा मंडावी ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने इस चरण में होने वाले 20 सीटों में से 17 पर जीत हासिल की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मंडावी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे जब दंतेवाड़ा जिले में उनके काफिले पर संदिग्ध नक्सलियों ने हमला किया था. इस बार बीजेपी का प्रतिनिधित्व अब गैरकानूनी सुलवा जुडूम आंदोलन के पूर्व सदस्य चैतराम अतानी कर रहे हैं.

दो चरणों में होना है मतदान

कांग्रेस का प्रतिनिधित्व दिवंगत महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा करमा कर रहे हैं, जो कांग्रेस सरकार में मंत्री थे और पूर्व सुलवा जुडूम नेता थे. दरभा घाटी में नक्सली हमले में कर्मा की मौत हो गई थी, महेंद्र कर्मा की पत्नी भी दो बार विधायक रह चुकी हैं. 10 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई और शेष 10 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई. छत्तीसगढ़ राज्य में दो चरणों में चुनाव हो रहा है, दूसरा चरण 17 नवंबर को होना है.

20 में से 13 सीटें SC/ST के लिए आरक्षित

20 सीटों के लिए कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण के लिए चुनाव आयोग की ओर से 5304 वोटिंग बूथ बनाए गए हैं. इस चरण में 40 लाख, 78 हजार, 681 मतदाता हैं. इनमें 19 लाख, 93 हजार, 937 पुरुष मतदाता और 20 लाख, 84 हजार, 675 महिला मतदाता हैं. इस चरण में 20 में से 13 सीटें एससी/एसटी के लिए आरक्षित हैं. कुल मिलाकर, राज्य में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए और 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Election की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.