Hotstar Specials 1962 The War In The Hills Official Trailer: आने वाली वेब सीरीज ‘1962 : द वॉर इन द हिल्स’ (1962 The War in the hills) उन सैनिकों के जीवन की एक झलक पेश करेगी, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर चीनी सैनिकों से लोहा लिया था. 10-एपिसोड की इस सीरीज का ट्रेलर (1962 The War in the hills Trailer Release) लॉन्च किया गया. सीरीज के निर्देशक महेश मांजरेकर ने साझा किया, “1962 : द वॉर इन द हिल्स’ इतिहास के एक हिस्से को जीवंत करने का मेरा सपना लंबे अरसे से था. यह सीरीज उसी का नतीजा. यह उन 125 सैनिकों के बारे में है, जिन्हें भुला दिया गया है. इसमें प्रेरणादायी सच्ची कहानी है.”
उन्होंने कहा, “लेकिन कहानी केवल युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, यह हमें इन सैनिकों के जीवन से परे ले जाती है. जैसा कि वे प्यार, लालसा और नुकसान के साथ जूझते रहे.” इस सीरीज में अभय देओल को सी कंपनी नामक एक छोटी बटालियन के करिश्माई नेता मेजर सूरज सिंह के रूप में दिखाया गया है.
यह सीरीज उन 125 भारतीय सैनिकों की कहानी पर आधारित है, जो ऐतिहासिक लड़ाई में 3,000 चीनी सैनिकों से लड़े थे. इसमें आकाश थोसर, सुमीत व्यास, रोहन गंडोत्रा, अनूप सोनी, मीयांग चांग, माही गिल, रोशेल राव और हेमल इंगल मुख्य भूमिकाओं में हैं. बता दें कि इस सीरीज को हॉटस्टार स्पेशल पर 26 फरवरी से स्ट्रीम किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.