राम मंदिर के बाद अयोध्या में बढ़ा स्टार्स का क्रेज-Ranbir Kapoor ने सरयू किनारे खरीदी जमीन
रणबीर कपूर ने अयोध्या में सरयू नदी के पास 2.40 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है, ये शहर अब सेलेब्रिटी इनवेस्टमेंट का नया हॉटस्पॉट बनता दिख रहा है.
4000 cr ramayana actor ranbir kapoor bought land in ayodhya
अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से शहर की तस्वीर तेजी से बदल रही है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ अब ये शहर इनवेस्टमेंट और रियल एस्टेट के लिहाज़ से भी हॉटस्पॉट बन चुका है. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने ये भी यहां ज़मीन खरीदी है. उनकी सब रजिस्ट्रार संगीता उपाध्याय ने बताया कि रणबीर ने सरयू नदी के पास 198.26 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा है. उन्होंने कहा, "अयोध्या के माझा तिवरा में कल, यानी कि 14 मई को सफलतापूर्वक रजिस्ट्री सम्पन्न की गई."
ज़मीन की कीमत
उन्होंने बताया कि अभिनेता ने इस क्षेत्र के लिए कुल 2 करोड़ 40 लाख रुपए का पेय किया है. इस जमीन को खरीदने के लिए अभिनेता स्वयं नहीं आए थे, बल्कि उनका एक प्रतिनिधि था, जिसने डेवलपर के माध्यम से खरीदी थी. ये उनकी पहली जमीन है. रजिस्ट्री हो गई है.
सब-रजिस्टार सहायक संगीता उपाध्याय से अन्य फिल्मी सितारों के बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने बताया, "रणबीर कपूर के अलावा, दो अभिनेताओं ने भी इस क्षेत्र में निवेश किया है."
हालांकि, संगीता ने उन अभिनेताओं के नाम की जानकारी नहीं दी. उम्मीद है कि आगे चलकर उनके नाम सामने आ सकते हैं.
क्या खास है इस शहर में?
बता दें कि यह जमीन अभिनेता के परिवार के लिए विरासत के रूप में होगी. रणबीर ने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के इस प्रोजेक्ट में निवेश किया है, जो सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला लैंडमार्क डेवलपमेंट है. यह प्रोजेक्ट 35 से ज्यादा लग्जरी लाइफस्टाइल सुविधाओं, बड़े क्लब हाउस और 5 एकड़ में फैले पूर्ण शाकाहारी लग्जरी होटल द लीला’ से सुसज्जित है.
रामायण में भगवान राम के किरदार में रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी निर्देशित महाकाव्य 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. इस महाकाव्य में उनके साथ अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता के रोल में होंगी. वहीं, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में, सनी देओल श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, रवि दुबे श्रीरामचंद्र के अनुज लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें