67th Filmfare Award 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड 67वें फिल्म फेयर अवॉर्ड (67th Filmfare Awards) की घोषणा मंगलवार देर रात की गई। मुंबई में आयोजित इवेंट को जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने होस्ट किया वहीं, इसके रेड कारपेट पर कैटरीना कैफ, करन जौहर, कृति सेनन, शहनाज गिल, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स नजर आए. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस बार किसके हिस्से में आए फिल्म फेयर अवॉर्ड
बेस्ट डायलॉग्स – दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार)
बेस्ट स्क्रीनप्ले – शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम)
बेस्ट वीएफएक्स- सरदार उधम
बेस्ट कॉस्ट्यूम- सरदार उधम
बैकग्राउंड स्कोर- सरदार उधम
बेस्ट साउंड डिसाइन- सरदार उधम
बेस्ट सॉन्ग- लहरा दो (फिल्म 83)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर – बी प्राक (फिल्म शेरशाह)
बेस्ट स्टोरी – चंडीगढ़ करे आशिकी
बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल – एरहान भट (99 सॉन्ग्स)
बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – शरवरी वाघ ( ‘बंटी और बबली 2’)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – सीमा पहवा (राम प्रसाद की तेरहवीं)
सुभाष घई को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स
90 के दशक के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. सुभाष घई ने इंडियन सिनेमा में एक से बढ़कर एक फ़िल्में बनायीं हैं. क़र्ज़, कर्मा, परदेश, विश्वात्मा, सौदागर और खलनायक जैसी बेहतरीन हिट फ़िल्में दी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.