By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- 69th Filmfare Awards 2024 Adah Sharma Fans Angry For Not Nominating The Kerala Story
69th Filmfare Awards 2024: 'The Kerala Story' को नॉमिनेट ना करने अदा शर्मा के फैंस नाराज, एक्ट्रेस ने कही ये बात
69th Filmfare Awards 2024: अदा शर्मा की 2023 में बड़ी हिट फिल्म द केरल स्टोरी को फिल्मफेयर अवार्ड्स में शामिल न करने से उनके फैंस खासे नाराज़ हैं.
69th Filmfare Awards 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ने हाल ही में अपने नॉमिनेशन की लिस्ट जारी की, और कुछ अदा शर्मा (Adah Sharma) के फैंस इस बात से नाराज थे कि अदा शर्मा का नाम इस लिस्ट में नहीं था. क्योंकि अदा शर्मा ने 2023 में एक बड़ी महिला प्रधान हिट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में अपना बेस्ट दिया, जिसे लोगों ने भी खूब पसंद किया, फिल्म ने खूब कमाई भी की, लेकिन इस फिल्म का नाम 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन की लिस्ट से गायब था.
कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि उनकी फिल्म की सफलता के बावजूद अदा का नाम क्यों नजरअंदाज किया गया? कुछ लोगों ने तंज भी कसा की शायद अदा ने पुरस्कार के लिए पैसे नहीं दिए होंगे, जिसके कारण उनकी फिल्म को नॉमिनेट नहीं किया गया.
इस के जवाब में, अदा ने मजाकिया अंदाज में बताया कि मेकर्स ने ‘द केरल स्टोरी’ से कमाया गया पैसा उनकी नई फिल्म ‘बस्तर’ जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का फैसला लिया था. इस के साथ-साथ उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए दर्शकों को धन्यवाद भी दिया.
अदा ने हास्य के साथ एक जोरदार जवाब दिया है, और इसकी वजह से लोगों का ध्यान विवाद से हटकर उनकी भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर हो गया.
क्या है फिल्म की कहानी?
सुदीप्तों सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर खूब विवाद हुआ था. इसकी कहानी चार लड़कियों पर आधारित है. ये सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है ऐसा कहकर इसका प्रचार किया गया था. लेकिन कहानी को ऐसा दिखाया गया था जैसे वो एक राज्य की बात कर रही हो. कुछ लोगों ने ये कहकर इसका विरोध किया कि इसमें केरल राज्य का अपमान किया गया है. फिल्म की कहानी की माने तो इसमें बताया गया है कि करीबन 30 हजार लड़कियां आंतकियों और चरमपंथियों के चंगुल में फंसी हुई हैं.
(इनपुट एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें