71st National Film Awards: भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित 71वें ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023’ की घोषणा ने इस साल सिनेप्रेमियों को उत्साहित कर दिया है. इस बार बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और खास अभिनय के लिए मशहूर विक्रांत मैसी को दी गई है. वहीं, रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार परफॉरमेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया है. शाहरुख खान ने ‘जवान’ जैसी एक्शन से भरपूर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाया. थिएटर और टेलीविजन से करियर शुरू करने वाले शाहरुख खान ने 1990 के दशक में ‘दीवाना’, ‘बाजीगर’ और ‘डर’ जैसी फिल्मों से नई ऊंचाई पाई.
विक्रांत मैसी की चमक
इसके बाद ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी सुपरहिट रोमांटिक मूवी ने उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ बना दिया. हाल ही में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में उनके विभिन्न रोल्स को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा. टीवी से शुरूआत करने वाले विक्रांत मैसी लगातार फिल्मों में खुद को साबित कर रहे हैं. ‘12वीं फेल’ में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें यह नेशनल अवॉर्ड मिला. विक्रांत की संवेदनशील अदाकारी सीधे दिल को छूती है और वे टीवी से सिल्वर स्क्रीन पर सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं.
रानी मुखर्जी का जबरदस्त कमबैक
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में सशक्त महिला की भूमिका में रानी मुखर्जी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में उनका अभिनय इतना दमदार रहा कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नायाब खिताब मिला. शाहरुख खान हाल ही में अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जाना पड़ा. इससे पहले वे ‘डंकी’ में दिखे थे और अब पूरी तरह से ठीक होकर जल्दी ही विशाल पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.