DJ वाले बाबू मेरा गाना चला दो! 90 के दशक के वो 10 गाने जो आज भी हैं डीजे की जान, 100% हर शादी-पार्टी में लोग नाचने पर हो जाते हैं मजबूर

DJ Hit Songh: कुछ गाने सदाबहार होते हैं जिन्हें आप कितनी भी बार सुन लें बोर नहीं होते हैं. जानते हैं ऐसे ही कुछ गानों के बारे में जिन्हें कहने की जरूरत नहीं होती, वो डांस फ्लोर पर खुद ब खुद बज जाते हैं.

Published date india.com Published: November 28, 2025 12:54 PM IST
90s Bollywood Dance 10 song which play in 2025 too DJ favorites non-stop grooving song at any shaadi or party
90s Bollywood Dance 10 song which play in 2025 too DJ favorites non-stop grooving song at any shaadi or party

DJ Hit Songh: हिंदी सिनेमा के कुछ गाने सदाबहार हैं. 90 के दशक की बात करें तो वो दशक एक सुनहरा ज़माना था. उस दौरान बॉलीवुड ने कुछ ऐसे गाने दिए जो सिर्फ हिट नहीं हुए बल्कि भारतीय शादियों की जान बन गए. ये वो गाने हैं जो आज भी बजते हैं तो पूरा डीजे फ्लोर भर जाता है और कोई खुद नाचे बिना रोक नहीं पाता है. फिर वो 50 साल का कोई बंदा हो या फिर 5 साल का नन्हा बाराती. आइए आज जानते हैं ऐसे ही 10 गानों के बारे में जिसमें कभी दुल्हन की सहेलियां ठुमके लगाते हैं तो कभी बाराती उछल-उछल कर नाचते हैं.

धक धक करने लगा – बेटा (1992)
इस गाने को अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाया था. डीजे पर ये गाना खूब बजता है जिसमें माधुरी के ठुमके और अनिल के ‘हाय हाय’ पर लोग आज भी झूमकर नाचते हैं.

तम्मा तम्मा लोगे – थानेदार (1990)
इस गाने को बप्पी लहरी और अनुराधा पौडवाल ने गाया था. संजय दत्त-माधुरी का ये गाना आज भी DJ को गारंटी देता है कि ये बजा तो फ्लोर कभी खाली नहीं होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

चोली के पीछे क्या है?
फिल्म खलनायक का सुपरहिट गाना आज भी जब डीजे पर बजता है तो लोग दीवाने होकर इस पर नाचते हैं. इसे माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता पर फिल्माया गया था.

किसी डिस्को में जाए
गोविंदा और ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया ये गाना आज शादी और पार्टीज़ में खूब बजता है. ये गाना अपने वक्त में भी सुपरहिट हुआ था.

अंखियों से गोली मारे

इस गाने ने 90 के दशक में खूब धूम मचाई थी. इसे गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था जो आज भी डीजे पार्टी में बजाया जाता है.

हम्मा हम्मा, बॉम्बे (Bombay)
90 के दशक में ये गाना लोगों के सिर चढ़कर बोला था. ये आज भी डीजे पार्टी में बड़े शान से बजाया जाता है. इसे मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी पर फिल्माया गया था.

उर्वशी उर्वशी, हम से है मुक़ाबला (Hum Se Hai Muqabala)

प्रभु देवा का ये गाना अपने ज़माने में बहुत हिट हुए था. 1995 में फिल्म रिलीज़ हुई थी. ये गाना आज भी डीजे पार्टीज़ में बजता है.

याई रे याई रे, रंगीला (Rangeela)

फिल्म का नाम रंगीला. उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया ये गाना सुपरहिट साबित हुआ था. आज भी ये गाना पार्टीज़ में बजता है. इसे आशा भोसले और आदित्य नारायण ने गाया है.

सपने में मिलती है, सत्या (Satya)

फिल्म सत्या का ये गाना है. जो 1998 में रिलीज हुई थी. इसे आशा भोंसले और सुरेश वाडकर ने गाया था. ये गाना आज भी डीजे पर बजता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.