
Neha Singh
Nothing to say... more to understand ... और पढ़ें
लगता है बॉलीवुड अब पूरी तरह से हॉलीवुड की राह पर चल पड़ा है। फिर चाहे वो टेक्नोलॉजी हो या एक्टिंग, अब बॉलीवुड किसी भी मामले में हॉलीवुड से कम नहीं है। एक ज़माना हुआ करता था जब बॉलीवुड में सुपरहीरोज वाली फिल्में नहीं बनती थी लेकिन अब हमारे पास भी हॉलीवुड की तरह एक या दो नहीं बल्कि कई सुपरहीरोज हैं। फिल्म रा-वन के जीवन और क्रिश से तो आप मिल ही चुके हैं अब मिलिए ‘ए फ्लाइंग जट से जिसका पोस्टर आज ही रिलीज़ हुआ। (टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट’ का पोस्टर हुआ रिलीज़)

अब जबकि एक और जाना माना स्टार सुपर हीरो की केटेगरी में शामिल हो गया है तो ज़ाहिर सी बात है कम्पेरिजन तो होगा ही। टाइगर श्रॉफ की फिल्म का पोस्टर दिलचस्प तो है लेकिन कहीं न कहीं ये पोस्टर हमें रितिक रोशन की फिल्म क्रिश के पोस्टर की याद दिलाता है।

दोनों पोस्टर हुबहू एक जैसे लग रहे हैं। बस फर्क इतना है की रितिक ने काले रंग की कॉस्ट्यूम पहनी हुई है और टाइगर श्रॉफ ने नीले रंग की।

दोनों का खड़े होने का अंदाज़, चेहरे का हाव भाव, आखों पर लगा मास्क सब कुछ एक जैसा ही लग रहा है।
वैसे यहाँ सुपरहीरोज वाली फिल्मों के पोस्टर की बात चल ही रही है तो भला हम किंग खान की फिल्म रा-वन के पोस्टर के बारे में कैसे भूल सकते हैं। जो काफी दिलचस्प था।

अब आपने तीनों सुपर हीरो वाली फिल्मों के पोस्टर देख ही लिए हैं तो कमेंट करके ज़रूर बताइए की कौनसा पोस्टर है सबसे बेस्ट।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.