By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- A Student From Bihar Said Imran Hashmi And Sunny Leone Are My Parents Know Amazing Story
इमरान हाशमी-सनी लियोनी के 'बेटे' ने मचा दिया है तहलका, हर तरफ हो रही चर्चा-शादी कब की
बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और सनी लियोनी का एक बेटा भी है, वो भी बिहार के मुजफ्फरपुर में...जानकर चौंक गए ना आप, लेकिन ये सच है. एक छात्र ने अपने फॉर्म में मां-बाप के नाम की जगह इन दो सितारों का नाम भरा है.
Amazing: बिहार के मुजफ्फरपुर में इमरान हाशमी (Imran Hashmi) और सनी लियोनी (Sunny Leone) का बेटा पढ़ रहा है! ये खबर सुनकर आपको भी हैरानी हुई होगी! इस खबर ने तहलका मचा रखा है. जो भी सुन रहा है वही हैरान है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरकार इन दोनों की शादी कब हुई? यदि शादी नहीं हुई तो फिर बेटा कहां से आया? और वह भी मुजफ्फरपुर में!
जानिए अचानक प्रकट हुए इमरान हाशमी-सन्नी लियोनी के बेटे की पूरी कहानी…
दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक के एक छात्र ने फॉर्म में अपने माता-पिता के तौर पर फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी (Imran Hashmi) और अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) का नाम भरा है.
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मीनापुर स्थित धनराज महतो कॉलेज के छात्र कुंदन कुमार ने अपने फॉर्म में मां का सनी लियोनी, पिता का नाम इमरान हाशमी और पता मुजफ्फरपुर शहर स्थित चतुर्भुज स्थान का भरा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त फार्म के बारे में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राम कृष्ण ठाकुर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और यह छात्र की शरारत मालूम होती है. उन्होंने कहा कि संबंधित कॉलेज से इस बारे में पता कराया जा रहा है और इसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच सही पाए जाने पर छात्र पर कार्रवाई भी की जा सकती है.
Also Read:
-
'अब इधर-उधर नहीं करेंगे, हमसे दो बार हुई गलती....', सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, जानिए निशाने पर कौन?
-
सनी लियोनी खुद नहीं बनना चाहती थी मां, सरोगेसी पर लुटाए पैसै...कहा 'उसने घर खरीदा और लग्जरी शादी की'
-
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मचा था घमासान, चौकाने वाला डाटा आया सामने, वास्तविक जनसंख्या से अधिक मिले आधार कार्ड
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें