TV Serial : टीवी सीरियल के दीवानों की कमी नहीं है. ये सीरियल्स अपने ड्रामाटिक सीन्स के चलते फैंस के बीच काफी पॉपुलर है, कई अपने कंटेंट के कारण हिट हैं. फैंस को टीवी डेली सोप के नए एपिसोड का इंतजार बना रहता है, वहीं कई शोज ऐसे हैं जिनके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था. ये वही शोज हैं जिन्हे फैंस से भरपूर प्यार भी मिला है तो कई बार उनके प्रोड्यूसर को नोटिजन्स के सवालों का सामना भी करना पड़ा है. आइए जानते हैं टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज के बारे में जिसमें स्कूटर से चांद पर जाने से लेकर लैपटॉप धोने जैसे ड्रामाटिक सीन्स देखने को मिले हैं. इन टीवी सीन्स पर खूब मचे लिए गए.

डेली शो ‘इश्क की दास्तां-नागमणि’ के रिसेंटली एपिसोड में दिखाया गया है कि पारो का रोल प्ले करने वाली आलिया घोष एक इच्छाधारी नागिन है. वो अपने छत पर एक स्कूटर ढूंढती हैं और चांद पर फंसे अपने पति और बच्चों को बचाने के लिए स्कूटर से सीधे चांद पर लैंड करती है. सीरियल के इस क्लिप को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे थे.

एक्ट्रेस हेली शाह की सीरियल ‘इश्क में मरजावां 2’ के एक एपिसोड में कुछ अटपटे सीन के वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी. सीरियल में रिद्धिमा की भूमिका में नजर आईं हेली शाह का सिर दिवार से टकरा जाता है, जिसके बाद वो सीधा सूटकेस में गिरती हैं. सिर्फ इतना हीं नहीं बदमाशों ने सूटकेस ले जाकर एक पूल में फेंक आते हैं, जिसमें रिद्धिमा फंसी होती हैं.

विक्की कौशल-सारा अली खान के गाने ‘तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा’ के आने से पहले इसकी परिकल्पना इंडियन टीवी पर की गई थी. सीरियल ‘ये जादू है जिन्न के’ में लीड एक्ट्रेस रौशनी के पास जादुई शक्तियां होती हैं. एक एपिसोड में रौशनी एक शादी की लेकर घोषणा करती हैं कि जो भी उसके लिए चांद का टुकड़ा लाएगा, वो उसी से शादी करेंगी. इस बीच लीड एक्टर चन्द्रमा को रस्सी से नीचे खींचता है, लेकिन ये मुमकिन नहीं होने के बाद चांद का टुकड़ा लेने कार से अंतरिक्ष में जाता है.

संगीता घोष स्टारर डेली शो ‘स्वर्ण घर’ में दुपट्टे का एक सीन दिखाया गया है, जिसको लेकर नोटिजन्स ने सीन के पीछे साइंस और लॉजिक को लेकर सवाल उठाए थे. सीरियल के इस क्लिप में स्वर्णा (संगीता) को अपना दुपट्टा अपने कंधों पर फेंकते हुए दिखाया गया है, जो गलती से चलते पंखे के बीच में फंस जाता है, जो उसे खींच रहा होता है और उसका गला दब जाता है. तभी एक्टर अजय उसे बचाने के लिए कूदता है और अपने दांतों से दुपट्टा फाड़ देता है.

इंडियन टेलीविजन के अजीबोगरीब सीन्स की बात आती है, तो आज भी सीरियल साथ निभाना साथिया की गोपी बहु को याद करते हैं. सीरियल के एक एपिसोड में दिखाया गया था कि मोदी परिवार की नई नवेली गोपी बहु ने सफाई करते वक्त अपने पति अहम मोदी के लैपटॉप को चलते हुए नल के नीचे साबुन लगाकर धोकर धूप में सूखने के लिए डाल दिया. एक्ट्रेस जिया मानेक की इस क्लिप से आज भी कई मिम्स बनते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.