Aamir Khan Brother Faisal Khan Said I Have All The Proofs You Can Get A Dna Test Aamir Khan And Jessica Have A Son
'मेरे पास सारे प्रूफ हैं, चाहे तो DNA करा लो...', आमिर खान और जेसिका का है एक बेटा! मैं झूठा नहीं, बोले भाई फैसल खान
आमिर खान के भाई फैसल खान इन दिनों अपने कंट्रोवर्शियल बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. अब उन्होंने अपने भाई को DNA टेस्ट करवाने का चैलेंज दिया है साथ ही ये भी कहा है कि उनके पास इस बात के सारे सबूत हैं कि आमिर का जेसिका हाइन्स के साथ एक बेटा है.
aamir khan brother faisal khan said I have all the proofs you can get a DNA test Aamir Khan and Jessica have a son
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई और अभिनेता फैसल खान इन दिनों मिस्टर परफेक्शनिस्ट पर गंभीर आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं. ‘मेला’ फिल्म फेम एक्टर ने हाल ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आमिर से सारे रिश्ते तोड़ने का आरोप लगाया साथ ही ये भी कहा कि उनके भाई का ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था और उनका इस रिश्ते से एक नाजायज बच्चा भी है. फैजल ने ये भी कहा कि वो हवा में कोई बात नहीं कर रहे हैं. उनके पास इस बात सबूत भी है. अगर किसी को उनकी बात पर शक है तो DNA टेस्ट करा लो. इस स्टेटमेंट के बाद फैजल सुर्खियों में आ गए हैं.
फैसल ने दावा किया कि आमिर का जेसिका हाइन्स 1990 में रिलेशनशिप में थे. खासकर फिल्म गुलाम की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. उस वक्त आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ रह रहे थे.
फैसल ने एक इंटरव्यू में कहा, “सब जानते हैं कि जेसिका के साथ उनका (आमिर का) रिलेशनशिप रहा है और उनका एक बच्चा भी है. वो इससे इनकार नहीं कर सकते. आप डीएनए टेस्ट करवा सकते हैं.”
परिवार से तोड़ा रिश्ता
फैसल ने ये भी घोषणा की कि वो अपने परिवारवालों से सारे रिश्ते तोड़ रहे हैं. क्योंकि उनकी फैमिली ने उन पर शादी का दबाव बनाया और उन्हें “पागल” घोषित करने की कोशिश की.
वहीं साल 2005 में स्टारडस्ट मैग्जीन ने ये दावा किया था आमिर और जेसिका का रिश्ता था जिसके बाद जेसिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया. वहीं आमिर ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया था.
Add India.com as a Preferred Source
कौन हैं जेसिका?
जेसिका एक ब्रिटिश पत्रकार, लेखिका, और अभिनेत्री हैं, जो 1998 में अमिताभ बच्चन पर किताब लिखने के लिए भारत आई थीं. उनकी किताब “Looking for the Big B” 2007 में प्रकाशित हुई. इसी दौरान उनकी मुलाकात आमिर खान से हुई थी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.