आमिर खान...गोविंदा...कमल हासन को छोड़ा पीछे! ड्रीम गर्ल 'पूजा' ने लूट ली महफिल

एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं.

Published date india.com Published: July 26, 2023 7:36 PM IST
Aamir Khan Govinda Kamal Haasan behind Dream girl Pooja ayushmann khurrana loot le mehfil
Dream girl 2

एक्टर ने खुलासा किया है कि भूमिका को सही ढंग से निभाने के लिए उन्होंने कमल हासन, आमिर खान और गोविंदा जैसे बड़े कलाकारों से प्रेरणा ली, जिनमें से सभी ने ‘पूजा’ से संबंधित किरदार निभाया है.एक महिला की भूमिका निभाना कोई आसान बात नहीं है. ‘चाची 420’ में कमल हासन, ‘आंटी नंबर 1’ में गोविंदा और ‘बाजी’ में आमिर खान जैसे अभिनेता ऐसा सफलतापूर्वक कर चुके हैं. आयुष्मान खुराना ने कहा, ”सिनेमा के दिग्गज कलाकार मेरी सिनेमाई प्रेरणाएं हैं. कमल हासन सर ने ‘चाची 420’ में, आमिर खान सर ने ‘बाजी’ में और गोविंदा सर ने ‘आंटी नंबर 1’ में जो किया वह वाकई काबिले तारीफ है. मैं उन्हें स्क्रीन पर एक महिला का किरदार निभाते देख सरप्राइज रह गया. यह बेहद शानदार है.”

उन्होंने आगे कहा, “‘ड्रीम गर्ल’ और अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए मैं कहूंगा कि उन्होंने मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का प्रयास करने के लिए भी प्रेरित किया जो एक ऐसी स्थिति में फंसने पर एक महिला के रूप में कपड़े पहनती है, जिससे फिल्म की स्टोरी कॉमेडी की ओर बढ़ती है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा का मेरा किरदार इन शानदार अभिनेताओं के जादू और एंटरटेनमेंट करने की कोशिश है.

dream girl

dream girl

‘ड्रीम गर्ल 2’ एक्टर की 2019 रिलीज ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है जो सुपरहिट रही थी. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि लोगों को ‘ड्रीम गर्ल 2’ में मेरा अभिनय पसंद आएगा. पूजा को दर्शकों तक लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है. जब लोग फिल्म देखने आते हैं तो मुझे उन्हें मुस्कुराते हुए देखना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि ड्रीम गर्ल 2 ज्यादा पंसद की जाएगी.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.