Aamir Khan Marriage: 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' इस तारीख को फिर रचाने जा रहे शादी, जानिये कौन है दुल्हन

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:June 3, 2026 7:27 PM IST

Aamir Khan Marriage: आमिर खान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं.

Aamir Khan Marriage: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं. आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी. न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं. इससे पहले आमिर रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं. सुपरस्टार आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का परिचय कराया था. प्रेस मीट में आमिर खान ने बताया था कि गौरी उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं.

Advertising
Advertising

आमिर ने गौरी को कैसे किया था इंट्रोड्यूस?

आमिर खान के अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह इंडस्ट्री से बाहर की किसी महिला को डेट कर रहे थे. अपनी पार्टनर को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने के लिए, आमिर खान ने प्रेस मीट में मज़ाक में कहा, 'देखा, मैंने तुम लोगों को कुछ भी पता नहीं चलने दिया.'

आमिर खान ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले 18 महीनों तक इसे सबसे छिपाकर रखा था. पिछले साल मीडिया को छेड़ते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'एक तो वह बैंगलोर में रहती है, या हाल तक वहीं रहती थी. इसलिए मैं उससे मिलने के लिए हवाई जहाज से जाता था और वहां मीडिया की नजरें कम पड़ती हैं. इसलिए हम मीडिया की नजरों से दूर रहे.'

कैसे होगी आमिर खान की शादी?

आमिर के करीबी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS ने बताया, 'यह शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से की जाएगी. दोनों परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी भव्य रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट कई मौकों पर आमिर खान के साथ नजर आ चुकी हैं. गौरी एक सात वर्षीय बेटे की मां हैं. बताया जाता है कि आमिर और गौरी लगभग 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया.

 

आमिर के कितने बच्चे?

आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और ईरा खान हैं. वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया था.इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की. इस विवाह से उनका एक बेटा आजाद राव खान है. आमिर और किरण ने साल 2021 में अलग होने का फैसला किया था.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें