इन्टोलेरेंस कमेंट के बाद भारत सरकार ने आमिर खान को हटाया Incredible India कैंपेन से
लगता है भारत सरकार ने आमिर खान ने इन्टोलेरेंस वाले कमेंट को बहुत सीरियसली ले लिया है
लगता है भारत सरकार ने आमिर खान ने इन्टोलेरेंस वाले कमेंट को बहुत सीरियसली ले लिया है। ख़बरों के मुताबिक आमिर खान जिस अद्भुत भारत’ कैंपेन के ब्रांड ambassdor थे उन्हें उनकी पोस्ट से हटा दिया गया है। आपको बता दें आमिर खान कई सालों से Incredible India’ कैंपेन का हिस्सा थे लेकिन ख़बरों के मुताबिक पर्यटन मंत्रालय आमिर खान के कमेंट से काफी अपसेट हैं। और उन्होंने आमिर को हटाने का फैसला लिया है। (डर के मारे आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव को मुंबई छोड़ कर जाने के लिए कहा)
आपको बतादें कुछ दिन पहले आमिर खान ने कहा था की हिंदुस्तान में इन्टोलेरेंस बढ़ रहा है। आमिर खान ने ये भी कह दिया था की उनकी पत्नी देश में सुरक्षित महसूस नहीं करती और वो अक्सर सलाह देती हैं की उन लोगो को ये देश छोड़ कर चले जाना चाहिए। आमिर खान के इस कमेंट के बाद खूब हंगामा मचा और लोगों ने उनका खूब विरोध किया। कुछ लोगों ने उन्हें देशद्रोही भी कहा. कुछ ने कहा की आमिर पाकिस्तान चले जाएँ लेकिन इन सबके बावजूद आमिर खान ने ना ही अफ़सोस जताया और ना ही अपने कमेंट के लिए माफ़ी मांगी।
ताज़ा खबर ये है की पर्यटन मंत्रालय ने आमिर खान को incredible India कैंपेन से हटा दिया है। ज़ाहिर सी बात है जो शख्स देश छोड़ने की बात करता है वो उसी देश के पर्यटन का ब्रांड ambassdor कैसे बन सकता है। आपका क्या कहना है?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें