दीया जलाने से पहले आमिर खान ने किया ऐसा काम, जिसे देख फैंस के दिलों में दोगुनी हो गई इज्जत

Aamir Khan Viral Video: रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के दौरान दिया जलाने से पहले आमिर खान ने किया कुछ ऐसा जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

Updated Date:March 13, 2026 10:42 PM IST

By Rishabh Kumar Edited By Rishabh Kumar

Advertisement

Aamir Khan Viral Video: मुंबई में शुरू हुए रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में अभिनेता आमिर खान का एक छोटा सा कदम लोगों का ध्यान खींच ले गया. इस फिल्म फेस्टिवल में 120 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई है. फेस्टिवल का तीसरा संस्करण 13 से 15 मार्च तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह में आमिर खान खास मेहमान के रूप में पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में हिस्सा लिया.

Advertising
Advertising

दीया जलाने से पहले उतारे जूते

उद्घाटन समारोह के दौरान आमिर खान को मंच पर बुलाया गया, जहां उन्हें परंपरा के अनुसार दीया जलाने के लिए कहा गया. मंच पर पहुंचने से पहले उन्होंने एक पल रुककर अपने जूते उतार दिए. इसके बाद उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ दीया जलाया. उनका यह छोटा सा कदम वहां मौजूद लोगों और फैंस को बहुत पसंद आया. कई लोगों ने इसे भारतीय परंपरा के प्रति सम्मान बताया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस दौरान आमिर खान ने गुलाबी और नीले रंग की शर्ट के साथ बेज रंग की पैंट पहनी हुई थी. जैसे ही उन्होंने दीया जलाया, उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने इस वीडियो पर खूब प्यार जताया और कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ उनकी तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि आमिर खान का यह सम्मान भरा व्यवहार उन्हें और खास बनाता है.

Also Read

More Hindi-news News

देखें वीडियो

रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल

यह फेस्टिवल सिनेमा प्रेमियों के लिए खास माना जाता है. इसे BookMyShow द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इस साल फेस्टिवल में दुनिया भर की 120 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी. फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया बनाई थी. इस फिल्म की 25वीं सालगिरह को भी इस फेस्टिवल में खास तरीकों से मनाया जाएगा.

Advertisement

आमिर खान के आने वाले प्रोजेक्ट

काम की बात करें तो आमिर खान के पास इस समय कई फिल्म प्रोजेक्ट हैं. हाल ही में वह फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आए थे. इसके अलावा वह फिल्म लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है. इसके साथ ही आमिर अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें साई पल्लवी भी नजर आएंगी. यह फिल्म मई 2026 में रिलीज होने वाली है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:March 13, 2026 10:42 PM IST

Updated Date:March 13, 2026 10:42 PM IST