दंगे के दौरान आमिर खान ने महात्‍मा गांधी के स्‍टैच्‍यू के नीचे गुजारी थी रात, वाकई यादगार थी

निर्देशक राजकुमार हिरानी चाहते थे संजय दत्त की बायोपिक में आमिरखान 'संजू' के पापा बनें.

Published date india.com Updated: May 24, 2018 10:18 AM IST
दंगे के दौरान आमिर खान ने महात्‍मा गांधी के स्‍टैच्‍यू के नीचे गुजारी थी रात, वाकई यादगार थी

आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी काफी अच्छे दोस्त हैं. हिरानी चाहते थे कि संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में आमिर खान उनके (संजय) पिता सुनील दत्त का किरदार निभाएं. लेकिन आमिर खान ने इंकार कर दिया. एक इंटरव्यू के दौरान हिरानी ने कहा, जब मैंने ‘संजू’ उन्हें सुनाई तो उन्हें ये बहुत पसंद आई और उन्होंने कहा ‘मैं भी कुछ करता हूं’ तब मैंने कहा ये करो, (सुनील दत्त) का रोल. लेकिन तब वो ‘दंगल’ में भी एक बुजुर्ग व्यक्ति का रोल (2016) कर रहे थे.’तो इसीलिए आमिर खान को इस किरदार के लिए न कहना पड़ा.

जब आमिर से सुनील दत्‍त से जुड़ी यादें पूछी गईं तो उन्‍होंने कहा, ”सुनील दत्‍त वाकई में एक गरिमामय इंसान थे. मुझे याद है जब हमने 1993 के दंगों के दौरान एक रात बाहर गुजारी थी.” आमिर ने उस रात के बारे मे जिक्र करते हुए बताया, ‘जब 1993 में मुंबई दंगे हुए, तब फिल्‍म इंडस्‍ट्री का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्‍यमंत्री से मिलने पहुंचा था और आर्मी बुलाए जाने की मांग की थी. सीएम से कहा गया कि किसी भी तरह दंगों को रोका जाए. इसके बाद दंगों के विरोध में हमने महात्‍मा गांधी के एक स्‍टैच्‍यू के नीचे पूरी रात बिताई. मेरे साथ सुनील दत्‍त, यश चोपड़ा, जॉनी वाकर और एक प्रोड्यूसर थे. ये इस विरोध की पहली रात थी.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Image result for sanjay dutt with aamir khan

आमिर ने कहा,  ये रात वाकई यादगार थी मैंने यश चोपड़ा और सुनील दत्‍त के करियर के खूब अनुभव सुने. अगली शाम तक सीएम ने एक्‍शन लिया और हालात सामान्‍य हुए.”

Image result for sanjay dutt with aamir khan india.com

आमिर खान ने 29 अप्रैल 2018 को अपने करियर के 30 साल पूरे किए. 1988 में उनकी डेब्‍यू फिल्‍म कयामत से कयामत तक आई थी. आमिर इस समय ठग्‍स ऑफ हिन्‍दोस्‍तान की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी. ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में बिग बी भी एक्शन करते हुए नजर आएंगे.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.