Aamir Khan Superhit Film Sitaare Zameen Par Released On Youtube On Bases Of Pay Per View
आखिरकार आ ही गया वो दिन! आमिर खान की Sitaare Zameen Par यूट्यूब पर रिलीज, नीरज पांडे ने कहा- 15 साल से...
Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सितारे जमीन पर' को यूट्यूब पर रिलीज करने का साहसिक फैसला लिया है. इस कदम पर फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
aamir khan superhit film Sitaare Zameen Par released on YouTube on bases of pay per view
Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब मूवीज-ऑन-डिमांड पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत उपलब्ध है. यह फिल्म 2007 की उनकी सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसे आर.एस. प्रसन्ना ने निर्देशित किया है. फिल्म में आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो मानसिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों को ट्रेन करता है. इसमें जेनेलिया डिसूजा और कई नए कलाकार भी हैं.
फिल्म ने थिएटर्स में 250-267 करोड़ की कमाई की और दर्शकों से खूब तारीफ बटोरी. अब निर्माता नीरज पांडे ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि हमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर वक्त खुद को साबित करना पड़ता है.
खास बातचीत में जब निर्माता नीरज पांडे से पूछा गया, “आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया, क्या आप भविष्य में ऐसा कुछ करने की सोचते हैं?” तो नीरज ने जवाब दिया कि यह सवाल आमिर से पूछना होगा.”
उन्होंने कहा, “हमें हर शुक्रवार को दर्शकों के सामने खुद को साबित करना पड़ता है. यह सोचना गलत है कि हमें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं. हमारे लिए हर शुक्रवार एक इम्तिहान की तरह है.”
बता दें, आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज करने के फैसले के पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने बताया, “पिछले 15 सालों से वे उन दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जो थिएटर तक नहीं पहुंच पाते, चाहे भौगोलिक कारणों से या अन्य वजहों से. अब समय आ गया है कि यह सपना पूरा हो.
आमिर ने कहा, “हमारी सरकार भारत में यूपीआई लेकर आई, इसके साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के मामले में दुनिया में नंबर वन बन गया है, भारत में इंटरनेट का विस्तार तेजी से हो रहा है और यूट्यूब ज्यादातर डिवाइस पर उपलब्ध है. अब हम भारत और दुनिया के बड़े हिस्से तक पहुंच सकते हैं.”
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि सिनेमा हर किसी तक किफायती दाम पर पहुंचे.
अभिनेता ने कहा, “मैं चाहता हूं कि लोग अपनी सुविधा से सिनेमा देख सकें, जब और जहां वे चाहें. अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो नए रचनात्मक लोग अलग-अलग कहानियां बता सकेंगे, भौगोलिक और अन्य बाधाओं को तोड़कर. यह युवा फिल्म निर्माताओं के लिए भी बड़ा मौका होगा. अगर यह कामयाब हुआ, तो यह सभी के लिए फायदेमंद होगा.”
‘सितारे जमीन पर’ के यूट्यूब रिलीज ने सिनेमा जगत में नई चर्चा शुरू कर दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.