Aarya 3: शेरनी बनकर आ रही हैं Sushmita Sen, 'आर्या 3' की रिलीज डेट आई सामने

Sushmita Sen की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आर्या 3 जल्द ही दस्तक देने वाली है. जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने दी है.

Published date india.com Updated: October 7, 2023 3:11 PM IST
Aarya 3: शेरनी बनकर आ रही हैं Sushmita Sen, 'आर्या 3' की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में मशहूर हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की गई है. इस वेब सीरीज में श्री गौरी सावंत के रोल में एक्ट्रेस की अदाकारी फैंस का दिल जीतने में सफल रही है. अब ऑडियंस को सुष्मिता सेन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आर्या 3’ (Aarya 3) के रिलीज होने का इंतजार है. आर्या के दोनों सीजन को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है. वहीं, सीरीज का तीसरा सीजन दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आर्या 3 के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी एक्ससाइटेड नजर आ रहे है. एक्ट्रेस ने इस वेब सीरीज का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है. जिसे देखने के बाद कहा जा रहे है कि सुष्मिता सेन एक बार फिर शेरनी बनकर अपने दुश्मनों पर वार करती नजर आएंगी साथ ही फैन्स में एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है.

इस दिन रिलीज होगी  आर्या 3

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के थ्रिलर वेब सीरीज (Sushmita Sen Web Series) के बारे में फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इसी बीच सीरीज के पोस्टर को देखने के बाद उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है. एक्ट्रेस ने ये मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया है,जिसमें शेर के पंजा मारने के बाद का निशान दिखाई दे रहा है, साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है.’ इसके साथ बताया गया है कि सुष्मिता सेन कि ‘आर्या सीजन 3’ (Aarya 3 Release Date) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 नवंबर को रिलीज होनी है. इस खबर को सुनने के बाद फैंस कमेंट में अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं.

 वेब सीरीज के स्टारकास्ट

सुष्मिता सेन कि ये वेब सीरीज साल 2020 में आई थी जो सुपरहिट साबित हुई, उसके बाद इसके सीजन को आगे बढ़ाया गया. वहीं, इस वेब सीरीज के स्टारकास्ट की बात करें तो सुष्मिता सेन के साथ अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा वीर्ति वघानी, जो बेटी बनी हैं और बेटे के रोल में वीर वजिरानी जो हैं, ये भी अब अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे साथ हीइस सीजन में कुछ और नए चेहरे देखने को मिलेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.