Aashram Season 4: क्या इस बार बंद होगा लड़कियों का यौन शोषण? रंगे हाथ पकड़ा जाएगा बाबा निराला? 'आश्रम' की बबीता फोड़ेगी भांडा!

Aashram Season 4: प्रकाश झा की मशहूर वेब सीरीज़ 'आश्रम' के तीनों पार्ट सुपरहिट रहे. अब इसके सीजन 4 को लेकर नया अपडेट सामने आया है. जिसका खुलासा खुद त्रिधा चौधरी ने किया है.

Published date india.com Published: December 16, 2025 11:28 AM IST
Aashram Season 4 sexual exploitation of girls stop this time Will Baba Nirala be caught red handed tridha choudhary reveal
Aashram Season 4 sexual exploitation of girls stop this time Will Baba Nirala be caught red handed tridha choudhary reveal

Aashram Season 4: सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ का खतरनाक बाबा, बाबा निराला अब पहले से ज्यादा पावरफुल हो चुका है. उसने अपने जुगाड़ से हुकुम सिंह को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया है जो निराला के हाथ की कठपुतली है. अब इस बार दोनों मिलकर क्या नया खेल खेलने वाले हैं इस बात का खुलासा इसके चौथे पार्ट में होगा. क्राइम बेस्ड इस वेब सीरीज में बाबा निराला का किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं. उनकी आश्रम की मल्लिका त्रिधा चौधरी है. अदिति पोहनकर ने पम्मी का किरदार निभाया है जो खुद बाबा के यौन शोषण का शिकार हो चुकी है और उससे किसी भी कीमत पर अपनी इज्जत का बदला लेना चाहती है. चंदन रॉय भोपा स्वामी के रोल में है जो बाबा का दाहिना हाथ है. उसकी सलाह और मर्जी के बिना आश्रम में पत्ता भी नहीं हिलता. यही भोपा स्वामी आश्रम में हर अपराध को अंजाम देता है.

त्रिधा चौधरी ने 4सीजन का किया खुलासा
‘आश्रम’ में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने एक इंटरव्यू में इस सीरीज के 4 पार्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत जल्द इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है. इससे इस बात की पुष्टि हो गई जल्द ही ये वेब सीरीज आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार हो जाएगी.

लोग जपनाम से बुलाते हैं
त्रिधा चौधरी ने इस सीरीज में अपना अनुभव फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वो अपने इस किरदार से घर-घर में मशहूर जा जाएंगी. लोग उन्हें नमस्ते नहीं जपनाम से बुलाएंगे.

बाबा निराला काशीपुर वाले
ये वेब सीरीज काशी पुर वाला बाबा निराला के इर्द-गिर्द ही घूमती है. जो अपने आश्रम में मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता है. इसे प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है. इसका मकसद उन फर्जी बाबाओं की हकीकत लोगों को दिखाना है जो अंधभक्ति की आड़ में भक्तों की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं.

‘आश्रम’ के पार्ट्स 

इस वेब सीरीज के अभी तक तीन पार्ट्स रिलीज़ हो चुके हैं. वहीं अब चौथे पार्ट की शूटिंग जल्द ही शूरू होने वाली है. इसके बाकी सीजन की तरह 4 सीजन भी एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बॉबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 

फिल्म एनिमल से कम बैक करने वाले बॉबी देओल के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं. साउथ की कई मूवीज़ के अलावा वो एनिमल के दूसरे पार्ट में भी दमदार भूमिका में हैं. इसके अलावा वो कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 और अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर मंकी इन केज में भी दिखाई दे सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.