By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhay Deol And Karan Deol Full Dose Comedy Film Velle Deven Munjal
अभय देओल के 'वेले' होने से खुश हैं फिल्म के डायरेक्टर, कॉमेडी का डबलडोज़ जीत लेता है दिल
Comedy Film Velle: निर्देशक देवेन मुंजाल ने अपनी आगामी फिल्म 'वेले' (Velle) में अभिनेता अभय देओल (Abhay Deol) और करण देओल (Karan Deol) के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है.
Comedy Film Velle: निर्देशक देवेन मुंजाल ने अपनी आगामी फिल्म ‘वेले’ (Velle) में अभिनेता अभय देओल (Abhay Deol) और करण देओल (Karan Deol) के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है. मुंजाल ने कहा कि अभय देओल और करण देओल, दोनों को अपने काम से प्यार करते है, करण ताजगी के साथ आते हैं और अभय अपने अनुभव के साथ आते हैं. इस तरह मैं उन दोनों को अच्छी तरह से जान पाया. उन्होंने आगे कहा कि मैंने और करण ने एक साथ बहुत सारी वर्कशॉप की हैं, जिससे एक-दूसरे के साथ हमारा रिश्ता बढ़ा है. हम एक-दूसरे को सेट पर अच्छी तरह से जानते थे और दूसरी तरफ, हमें अभय के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को भी मिला. क्राइम कॉमेडी-ड्रामा (Crime comedy Drama)‘वेले’ 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
फिल्म में अभय और सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी, अनन्या सिंह और मौनी रॉय के साथ करण एक विशेष भूमिका में हैं.
मुंजाल ने यह भी साझा किया कि अभय और करण दोनों के एक-दूसरे के साथ कुछ दृश्य हैं और वे बहुत अच्छे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें