By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhay Deol And Karan Deol Starrer Comedy Film Velle Trailer Released
Velle Trailer: करण देओल की फिल्म 'Velle' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़, अभय देओल-मोनी रॉय ने हंसा-हंसाकर पागल कर दिया
Film Velle Trailer: अभय देओल और करण देओल अभिनीत फिल्म 'वेले' के निर्माताओं ने गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है.
Film Velle Trailer: अभय देओल और करण देओल अभिनीत आगामी फिल्म ‘वेले’ के निर्माताओं ने गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कॉमेडी से भरपूर है. दो मिनट के लंबे ट्रेलर की शुरूआत करण से होती है, जिसे ‘वेला’ बताया जाता है. वह और उसके दोस्त स्कूल परिसर में एक लड़की रिया से टकरा जाते है. तीनों की रिया से दोस्ती हो जाती है. अगले ही पल तीनों लड़के और लड़की अपहरण की योजना बनाते दिखाई देते हैं.
आगे जो होता है वह त्रुटियों की एक कॉमेडी है क्योंकि रिया खुद का अपहरण कर लेती है और अपहरणकर्ता रुपये की फिरौती मांगते हैं. इसी के साथ कहानी आगे बढ़ती है.
ट्रेलर में अभय को अभिनेत्री मौनी रॉय को यह कहानी सुनाते हुए दिखाया गया है.
‘वेले’ एक अनोखी क्राइम कॉमेडी है जिसमें अभय देओल, करण देओल, अन्या सिंह, सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी और मौनी रॉय ने विशेष भूमिका निभाई है.
अजय देवगन एफफिल्म्स ‘वेले’ प्रस्तुत करता है, जो एक इंटरकट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का प्रोडक्शन है. फिल्म नंदिनी शर्मा, आरुषि मल्होत्रा और रजनीश खानूजा द्वारा निर्मित, सुनील सैनी, अभिषेक नामा द्वारा सह-निर्मित और देवेन मुंजाल द्वारा निर्देशित है.
यह फिल्म 10 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
Also Read:
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
-
Bhooth Bangla Budget and BO Collection: दर्शकों के लिए तरस रही है 'भूत बंगला', छठे दिन कितनी हुई कमाई?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें