फिल्म ‘नानू की जानू’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए अभय देओल ने कई बातों का खुलासा किया. 2013 में वॉर- कॉमेडी फिल्म ‘वॉर छोड़ ना यार’ के साथ बतौर डायरेक्टर सामने आए फराज हैदर के निर्देशन में बनी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म ‘नानू की जानू’ में अभय देओल और पत्रलेखा मुख्य किरदारों में दिखेंगे. मीडिया के साथ बातचीत में फिल्म के कलाकारों ने खुलकर अपने विचार शेयर किए.फिल्म और दिल्ली के बारे में पूछने पर अभय देओल ने कहा, ‘दिल्ली मेरे लिए दूसरा घर है, व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि मैं हमेशा अपने काम के सिलसिले में यहां आता रहा हूं. मेरी कई फिल्मों की शूटिंग यहां हुई है, जिसके कारण मेरे पास दिल्ली से जुड़ी कई यादें हैं.
दिल्ली के लोगों ने हमेशा मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. जहां तक फिल्म की बात है, तो ‘नानू की जानू’ की शूटिंग भी दिल्ली में हुई है. यह एक अलग तरह की फिल्म है और मुझे विश्वास है कि लोग इस हॉरर कॉमिक कॉनसेप्ट अवधारणा को पसंद करेंगे. मैं तो यह कहूंगा कि यह एक बहुत बड़ी फिल्म है, जिससे हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा.’अभय ने बताया कि उनकी नजरों में सिर्फ गुंडों को पीटना और हिरोइन के साथ रोमांस करना ही एक्टिंग नहीं है. वो नए-नए एक्सपेरीमेंटल किरदार निभाना चाहते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
दूसरी तरफ, पत्रलेखा ने कहा, ‘मैंने इस फिल्म को इसलिए चुना, क्योंकि मैं हमेशा से भूत के किरदार को पर्दे पर निभाना चाहती थी. यह फिल्म एक बेहतरीन स्क्रिप्ट पर आधारित है, जिसमें एक प्यारी भूत की कहानी देखने को मिलेगी. इस फिल्म के लिए काम करते समय बहुत मजा आया.’
जबकि, फिल्म के निर्देशक फराज हैदर ने बताया, ‘इस फिल्म की अवधारणा अलौकिक है, लेकिन पूरी फिल्म यथार्थवादी है, क्योंकि यह हॉरर कॉमेडी होते हुए भी काफी रियलिस्ट फिल्म है. आप इसमें भी भावनात्मक प्रभाव भी पाएंगे. ‘नानू की जानू’ को देखने के दौरान हॉरर के साथ-साथ आपकी हंसी भी छूटेगी. इसीलिए मुझे लगता है कि ‘नानू की जानू’ में दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा.
बता दें कि पीवीआर पिक्चर्स द्वारा निर्मित एवं पीवीआर पिक्चर्स और इनबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट के बैनर के अंतर्गत रिलीज हो रही ‘नानू की जानू’ वर्ष 2014 की तमिल फिल्म ‘पिसासु’ की रीमेक है, जिसे मनु रिशी ने लिखा है. फिल्म में साजिद कुरैशी के स्पेशल ट्रैक ‘तेरे ठुमके’ में सपना चैधरी की विशेष उपस्थिति भी लोगों को गुदगुदाएगी. फिल्म में बृजेंद्र काला, मनु ऋषि, राजेश शर्मा, हिमानी शिवपुरी भी हैं.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.