बॉलीवुड एक्टर अभय देओल और पत्रलेखा की फिल्म ‘नानू की जानू’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के जरिए दोनों एक साथ पहली बार नज़र आएंगे. फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है. फिल्म एक ऐसे भूतनी की कहानी है जिसे एक बदमाश लड़के (अभय देओल) से प्यार हो जाता है. वह भूतनी अलग-अलग पैंतरे अपनाकर उसको परेशान करती है. फिल्म में उनकी हीरोइन पत्रलेखा हैं, जिन्होंने राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘सिटीलाइट्स (2014)’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था.फिल्म को फराज हैदर ने डायरेक्ट किया है और मनु ऋषि चड्ढा ने लिखा है. फिल्म के बारे में अभय ने कहा, ‘मैं तो यह कहूंगा कि यह एक बहुत बड़ी फिल्म है, जिससे हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा.’ हाल ही में फिल्म के इन दोनों कलाकारों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम से विशेष बातचीत की और रेपिड फायर राउंड खेला. खेल की शुरूआत में तो पत्रलेखा कन्फयूज हो गईं लेकिन फिर समझकर बिना किसी हिचकिचाहट के सारे सवालों के जवाब देती चली गईं. इस गेम में दोनों को एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करना था. देखिए वीडियो
वीडियो में अभय देओल ने फ्लर्ट करते हुए पत्रलेखा से कहा, क्या तुम मुझे नेकेड देखना चाहती हो, तो जवाब में पत्रलेखा ने कहा-‘हां’. इस वीडियो दोनों और भी कई मजेदार सवालों का जवाब दिया.
Add India.com as a Preferred Source
इस फिल्म के बारे में पत्रलेखा ने बताया, ‘मैंने इस फिल्म को इसलिए चुना, क्योंकि मैं हमेशा से भूत के किरदार को पर्दे पर निभाना चाहती थी. यह फिल्म एक बेहतरीन स्क्रिप्ट पर आधारित है, जिसमें एक प्यारी भूत की कहानी देखने को मिलेगी. इस फिल्म के लिए काम करते समय बहुत मजा आया.’नानू की जानू’ वर्ष 2014 की तमिल फिल्म ‘पिसासु’ की रीमेक है, जिसे मनु रिशी ने लिखा है. फिल्म में साजिद कुरैशी के स्पेशल ट्रैक ‘तेरे ठुमके’ में सपना चैधरी की विशेष उपस्थिति भी लोगों को गुदगुदाएगी. फिल्म में बृजेंद्र काला, मनु ऋषि, राजेश शर्मा, हिमानी शिवपुरी भी हैं.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.