अभय देओल का खुलासा, बोले- मैं भी डायरेक्टर के साथ सोया और फोटो भी....

अभय देओल की च्वॉइस बिल्कुल अलग है. वे कोई भी फिल्म करके गिनती नहीं बढ़ाना चाहते.

Published date india.com Published: November 22, 2019 1:32 PM IST
abhay deol revealed that he slept with the director can be seen again in the sequel of joker
abhay deol

अभय देओल की च्वॉइस बिल्कुल अलग है. वे कोई भी फिल्म करके गिनती नहीं बढ़ाना चाहते. अभय अलग-अलग किरदार निभाने में विश्वास रखते हैं. मजाकिया किस्म के इंसान अभय देओल को अपनी हंसी उड़वाने से भी कोई परहेज नहीं है. वे सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीरें शेयर कर खुद का ही मजाक बनाते हैं. हाल ही में अभय ने फिर ऐसी ही कुछ हरकत की है. देओल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी फिल्म के निर्देशक के साथ सोते नजर आ रहे हैं. अभय ने इस तस्वीर के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, “आखिरकार मैंने कर दिखाया. मैं अपने डायरेक्‍टर के साथ सोया. महेश मांजरेकर के साथ सेट पर. मैं हॉटस्‍टार हूं.”

#Metoo:सोना महापात्रा की स्मृति ईरानी से शिकायत के बाद, इंडियन आइडल से निकाले गए अनु मलिक!

बोर हो रही है बात-बात पर कपड़े उतारने वाली ये एक्ट्रेस, कोई फिल्म दिखाने ले जाए

View this post on Instagram

I finally did it. I slept with my director. On set with Mahesh Manjrekar. I’m a @hotstar.

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फोटो में अभय देओल ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है. तस्वीर देख ऐसा लग रहा है अभय किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. बता दें कि महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही यह वेब सीरीज 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है. सूत्रों के मुताबिक इसे सबसे महंगी सीरीज भी कहा जा रहा है.43 वर्षीय अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘सोचा ना था’ से की थी.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.