By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhay Deol Sharing A Romantic Picture With Shilo Shiv Suleman Know Who She Is Here Is The Pictures
आर्टिस्ट Shilo Shiv Suleman के प्यार में है अभिनेता अभय देओल! रोमांटिक तस्वीरों ने लगाई आग
Shilo Shiv Suleman And Abhay Deol Pictures: अभय देओल ने आर्टिस्ट शिलो शिव सुलेमान के साथ सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं.
Shilo Shiv Suleman And Abhay Deol Romantic Pictures: अभय देओल (Abhay Deol) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लेडी लव के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक इस खबर पर किसी तरह की पृष्टी नहीं हुई है, लेकिन उनका पोस्ट इसी तरफ इशारा कर रहा है. एक्टिंग के साथ-साथ अभय देओल (Abhay Deol) अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. ऐसे में हाल ही में अभय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शिलो शिव सुलेमान (Shilo Shiv Suleman) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
अभय देओल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं. उसमें वो शिलो शिव के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इन फोटोज में शिलो के हाथ मेंहदी भी लगी हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए अभय देओल ने लिखा, ‘फ्लुइड, फ्री, फ्लोइंग, क्रिएटिव, सुखदायक, मस्ती, निडर, कामुक, शांत, प्रेरक, गतिशील, प्रतिभाशाली, सेक्सी, ओह शिलो शिव सुलेमान में ये सभी चीजें हैं.”
अभय के इस पोस्ट पर शिलो ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इस टेबल पर कुछ भी टैबू नहीं है, जल्द ही और रोमांचक चीजें आने वाली हैं.’ वहीं कई सितारों ने भी कमेंट किया है, मोनिका डोगरा ने लिखा- ‘तुम दोनों के लिए प्यार. इससे पहले अभय ने उनके लाइव एक्जीबिशन की तस्वीरें शेयर करते हुए तारीफ की थी. बता दें कि शिलो फियरलेस कलेक्टिव नाम के आर्ट कलेक्टिव की फाउंडर और डायरेक्टर हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें