By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhay Deol Starrer Film Nanu Ki Jaanu Trailer Released
Nanu Ki Jaanu: डर के मारे घर छोड़ कर भागे अभय देओल, पुलिस को कहा- भूत है
फिल्म में पत्रलेखा भी नजर आने वाली हैं
काफी लंम्बे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहे एक्टर अभय देओल जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नानू की जानू’ में नजर आएंगे. जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पत्रलेखा भी होंगी. 20 अप्रैल को रिलीज हो रहे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ये पहली बार है जब अभय देओल और पत्रलेखा एक साथ में काम कर रहे हैं.
कॉमेडी से भरपूर इस ट्रेलर को देखने के बाद मालूम चलता है कि अभय जिस घर में रहते हैं वहां किसी भूतनी का साया है. जो उनके घर को साफ सुथरा रखती है और उन्हें सही रास्ते पर लाने की कोशिश कर रही है. फिल्म के पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि पत्रलेखा भूतनी के रोल में हैं.
वहीं इस फिल्म में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी नजर आने वाली हैं जिनका एक डांस नंबर है. फिल्म का निर्देशन फर्ज हैदर ने किया है और इसके निर्माता साजिद कुरेशी हैं.
वहीं इस फिल्म के अलावा अभय जल्द ही ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं. अगर पत्रलेखा के बारे में बात करें तो ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म की अभिनेत्री वेब श्रृंखला ‘बोस- डेड/एलाइव’ में भी अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं.
Also Read:
-
'मैंने पहाड़ नहीं खाया है', डिलीवरी के बाद वेट गेन को लेकर ट्रोल हुईं Patralekhaa, राजकुमार की पत्नी ने सुनाई खरी-खोटी
-
'मैंने पहाड़ नहीं खाया है', डिलीवरी के बाद वेट गेन को लेकर ट्रोल हुईं Patralekhaa, राजकुमार की पत्नी ने सुनाई खरी-खोटी
-
सनी देओल देखते ही बॉबी की डर के मारे उड़ जाती थी हवाइयां, अभय देओल के साथ करते थे रूम शेयर...इस बात को लेकर..
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें