By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhay Deol Taunts Indian Celebrities Like Priyanka Chopra Kareena Kapoor For Supporting Black Lives Matter
अभय देओल ने इन बॉलीवुड हस्तियों को लगाई फटकार, कहा- अपने देश के लिए पहले आवाज़ उठाओ
कई स्टार्स देश की समस्याओं के बारे में आवाज न उठाकर अमेरिका के ब्लैक लाइव्स मूवमेंट में अपना समर्थन दे रहे हैं.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की आलोचना की है, जो अपने देश की समस्याओं के बारे में आवाज न उठाकर अमेरिका के ब्लैक लाइव्स मूवमेंट (Black lives Matters) को अपना समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं. अभय ने उन हस्तियों के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है जो अपने देश में हो रही वारदात को अनदेखा करते हैं. अभय ने कहा है कि यह अपने देश के लिए प्रासंगिक आंदोलन और क्रियाकलापों को करने का समय है.
एक्टर ने कागज़ पर लिखे एक नोट को पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या यह वक्त इन सारी चीजों के लिए है? अब जब जागरूक इंडियन सेलेब्रिटीज और मिडिल क्लास अमेरिका में प्रणालीगत नस्लवाद के साथ लड़ने के लिए एकजुट हो रहे हैं, शायद वे अपने यहां की समस्याओं के प्रति ही अनजान हैं. अमेरिका ने पूरी दुनिया को हिंसा का निर्यात किया है. उन्होंने इसे पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा खतरनाक जगह बना दिया है. ऐसा होना तो अपरिहार्य था.”
अभय ने आगे लिखा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे इसके हकदार हैं, बल्कि मैं कह रहा हूं कि इस तस्वीर को इसकी पूरी समग्रता के साथ देखें. मैं कह रहा हूं कि अपने देश में प्रणालीगत समस्याओं के लिए आवाज उठाकर उनका समर्थन करें, क्योंकि ये भी आगे चलकर कुछ ऐसा ही बनकर उभर सकते हैं. मैं कह रहा हूं कि उनके नेतृत्व का पालन करें, लेकिन उनके कार्यो का अनुसरण न करें. अपने देश के लिए प्रासंगिक कार्यों को करें, उनके लिए मुखर बनें. ब्लैक लाइव्स मूवमेंट इसी के बारे में ही तो है. समग्र रूप में हम या वे नहीं, बल्कि बात एक पूरे देश की है. हैशटैगमाइग्रेंटलाइव्समैटर, हैशटैगपूअरलाइव्समैटर हैशटैगमाइनरिटीलाइव्समैटर.”
पिछले कुछ दिनों में करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा जोनस, करीना कपूर खान, दिशा पटानी और ईशान खट्टर सहित कई हस्तियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है, जो पुलिस हिरासत में एक अश्वेत अमेरिकी की मौत से संबंधित है, जिसका नाम जॉर्ज फ्लॉयड है.
Also Read:
-
Amri Film Lead Actress: प्रियंका चोपड़ा बनेंगी पेंटर अमृता शेरगिल? जयदीप अहलावत भरेंगे रंग? ऐसे ही नहीं 100 लड़कियों में चुनी गईं
-
बुरे वक्त से बचने के लिए अपने बैग में क्या रखती हैं Priyanka Chopra? हनुमान चालीसा-नज़र बट्टू से क्या होता है फायदा?
-
बुरे वक्त से बचने के लिए अपने बैग में क्या रखती हैं Priyanka Chopra? हनुमान चालीसा-नज़र बट्टू से क्या होता है फायदा?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें