By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhay Deol Used To Drink Alcohol Like A Fool For A Year After Dev D The Director Insult And Slapped Him
एक साल तक मूर्खों की तरह शराब पीते थे अभय देओल, डायरेक्टर ने मारा था थप्पड़
Abhay Deol On Being Alcohol Addictive: हिंदी सिनेमा में लीक से हटकर काम करने वाले एक्टर अभय देओल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब...
Abhay Deol On Being Alcohol Addictive: हिंदी सिनेमा में लीक से हटकर काम करने वाले एक्टर अभय देओल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. भले ही उन्होंने कम फिल्मों में काम किया है लेकिन जितना भी किया है जानदार किया है. फिल्म देव डी में अभय के किरदार को काफी सराहा गया. एक इंटरव्यू में अभय ने कहा कि मैंने एक साल तक वहीं काम किया जो देव डी में करता आया था. मैं मूर्खों की तरह रोज पीता था. अभय ने अपने इस खास इंटरव्यू में कहा है कि ‘मैं एक फिल्मी परिवार से हूं. मैंने एक बच्चे के रूप में फेमस होने को बेहद करीब से देखा है. ऐसे में मुझे यह पसंद नहीं आया वह इसलिए क्योंकि इससे आपकी पर्सनल लाइफ गुम हो जाती है, उसके बारे में बहुत कुछ लिखा जाता है.’
इसके बाद अभय ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा कि ‘फिल्म देव डी में काम करने के बाद से वह उस कैरेक्टर से एक साल तक बाहर नहीं निकल पाए थे. अभिनेता ने बताया कि उन दिनों वह न्यूयॉर्क में थे. अभय ने बताया, ‘मैं सड़कों पर फटे कपड़ों में था, मैं हर दिन मूर्खों की तरह पीता था.’
अभय ने बताया कि उन्हें ड्राईंग करना बेहद पसंद है. उन्होंने अपना फर्स्ट ईयर फाइन आर्ट्स में ही किया था. फिर अभय को अहसास हुआ कि उन्हें आर्ट्स नहीं करनी है फिल्म मेकिंग करनी है. फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए अभय ने कहा आप इनसाइडर हैं या आउट साइडर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. एक प्रेशर तो रहता ही है. अगर आप इंसाइडर हैं तो आपको आपके पैरेंट्स के साथ कम्पेयर किया जाता है. इस चीज के फायदे और नुकसान हैं. ये तुलना होना स्वभाविक भी है.
अभय ने बताया कि एक डायरेक्टर ने सरेआम उनकी बे-इज्जती की थी और थप्पड़ भी मारा था. मेरे बारे में झूठी अफवाह भी फैलाई थी. अभय ने बताया कि उन्होंने काफी संघर्ष किया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें