By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhishek Bachchan Amitabh Bachchans Pic After Completing His Fifty Years In Bollywood
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में पूरे किए 50 साल, अभिषेक ने शेयर की खास तस्वीर
बॉलीवुड एक्टर अभिताभ बच्चन के उम्रदराज लोगों के साथ युवा भी फैन हैं.
अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को बॉलीवुड में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मेगास्टार की ‘योग्यता और प्रतिभा’ का जश्न मनाया. अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ के बॉलीवुड में शानदार 50 साल पूरे होने पर एक पोस्ट लिखा. फिल्म ‘युवा’ के अभिनेता ने स्वेटशर्ट पहने हुए अपनी तस्वीर भी साझा की, जिसपर अमिताभ की तस्वीर छपी हुई नजर आ रही है.
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “आइकन. वह मेरे लिए बहुत कुछ हैं. मेरे पिता, सबसे अच्छे दोस्त, मार्गदर्शक, सर्वश्रेष्ठ आलोचक, सबसे बड़े समर्थक, आदर्श, हीरो. 50 साल पहले आज के ही दिन उन्होंने फिल्मों में अपना सफर शुरू किया था. मुझे यकीन है कि आज भी अपने काम के प्रति उनका जुनून और प्यार वैसा ही है, जैसा पहले दिन था.”
View this post on InstagramBoss! . . . . . . . #throwbackthursday
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अभिषेक ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “प्यारे पा, आज हम आपका, आपकी प्रतिभा, आपके जुनून, आपके कौशल और आपके असीम प्रभाव का जश्न मना रहे हैं.” अभिषेक ने कहा कि उनसे इंतजार नहीं हो रहा है कि अमिताभ (76) के पास अगले 50 सालों के लिए क्या है.
View this post on InstagramTo the coolest…… Happy Birthday Pa! I love you. #BigB
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने सबसे अच्छी बात आज मुझे यह सिखाई..जब मैं सुबह उनके पास अभिनय के क्षेत्र में अपने 50 साल पूरे होने की बधाई देने गया और उन्हें यह बताने के लिए कि मैं काम पर जा रहा हूं. मैंने उनसे पूछा कि वह कहां जाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, काम पर.”
View this post on InstagramAnd he said I look like sauce! 🤣🤣🤣 @amitabhbachchan #flashbackfriday #payback 💪
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अमिताभ ने फरवरी 1969 में अपनी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ साइन की थी.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें