
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Bollywood Stars Broken Engagements: मारे बॉलीवुड अभिनेताओं से बेहतर यह बात कौन समझ सकता है कि एक आम ज़िंदगी के बीचोंबीच भगवान आपको एक परीकथा जैसा सपना दे देते हैं, लेकिन हर परीकथा का अंत सुखद नहीं होता. अतीत में कई बार ऐसा हुआ है जब उन्हें लगा कि वे प्यार में हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह रिश्ता होना ही नहीं था. अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर, सलमान खान-संगीता बिजलानी से लेकर रवीना टंडन-अक्षय कुमार तक, आइए देखते हैं उन जोड़ों पर जो सगाई तो कर चुके हैं लेकिन शादी नहीं कर पाए.
1. सलमान खान और संगीता बिजलानी
सलमान खान और संगीता बिजलानी 90 के दौर में सबसे पंसदीदा कपल में से एक थे और उनकी प्रेम कहानी आज भी फैंस को याद है. इस कपल ने शादी का मन बना लिया था और सगाई हो चुकी थी. सलमान और संगीता के शादी के कार्ड तक बंट गए थे, लेकिन एक्टर का दिल उस दौरान सोमी अली के प्यार में थे औऱ इसी वजह से रिश्ता टूट गया था.
2. अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर, जिन्होंने फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ में साथ काम किया था, लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे. अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर सगाई की घोषणा करके उन्होंने सभी को चौंका दिया था. हालांकि, सगाई के चार महीने बाद ही वे अलग हो गए, जिसके कारण सिर्फ वही दोनों जानते हैं.
3. विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल
खबरों के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय मॉडल गुरप्रीत गिल के साथ प्रेम में थे और कई बार सार्वजनिक रूप से साथ नज़र आने वाले इस जोड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, जब प्रशंसकों को लगा कि वे अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से घोषित कर देंगे, तभी उन्होंने कुछ ऐसे कारणों से अलग होने का फैसला किया जो सिर्फ वे ही जानते हैं.
4. रवीना टंडन और अक्षय कुमार
रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर्दे पर और पर्दे के बाहर, सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थे. खबरों के अनुसार, ब्रेकअप से पहले दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. अक्षय के बारे में अफवाह थी कि ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले उनका शिल्पा शेट्टी से अफेयर था. आज वह दो बच्चों आरव और नितारा के पिता हैं. वहीं, रवीना ने अनिल थडानी से शादी की और उनके दो बच्चे हैं राशा और रणबीर.
5. रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी
दक्षिण भारतीय अभिनेता-अभिनेत्री की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने अपनी सगाई की घोषणा की थी, लेकिन बाद में व्यक्तिगत कारणों और दबाव का हवाला देते हुए इसे तोड़ दिया था.
6. उपेन पटेल औऱ करिश्मा तन्ना
उपेन पटेल औऱ करिश्मा तन्ना एक समय बिग बॉस हाउस के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक थे. शो के बाद, उन्होंने नच बलिये और एमटीवी के लव स्कूल जैसे रियलिटी कार्यक्रमों में “लव टीचर्स” के रूप में एक साथ भाग लिया. हालांकि, उनकी लोकप्रियता के बावजूद, उनका रिश्ता अंततः टूट गया और शादी तक नहीं पहुंचा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.