By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Abhishek Bachchan Sonam Kapoor Starer Delhi 6 Is In Gossip Today
रिलीज के 10 साल बाद सामने आई Delhi-6 की हकीकत, अभिषेक बच्चन ने खोला राज
अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की इस फिल्म में पुरानी दिल्ली के कल्चर को दिखाया गया है.
‘दिल्ली-6’ ने बुधवार को अपनी रिलीज के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं. वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि यह दिल, आत्मा से जुड़ने वाली और मार्मिक संदेश वाली फिल्म है. अभिषेक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी, जहां उन्होंने फिल्म के कुछ मोशन पोस्टर शेयर किए, जो एक एनआरआई के इर्द-गिर्द घूमती है. वह अपनी दादी के साथ अपनी मातृभूमि लौटता है और दिल्ली के केंद्र में एक विचित्र मंदिर-मस्जिद विवाद में फंस जाता है.
फिल्म के 10 वर्ष पूरे हो जाने पर अभिनेता ने ट्वीट किया, “विश्वास करना मुश्किल है. इस फिल्म की शूटिंग करने में मुझे बेहद मजा आया था. फिल्म के कास्ट और क्रू बेहद सशक्त और मजेदार थे. मेरे पसंदीदा साउंडट्रैक में से एक, जिसे मैं अब भी नियमित रूप से सुनता हूं. दिल और आत्मा से जुड़ी शानदार फिल्म और यह बहुत-ही मार्मिक संदेश देती है. मुझे इस नगीने का हिस्सा बनाने के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा का शुक्रिया.”
View this post on InstagramHappy Birthday Wife. I love you! ❤️ #MyHappyPlace
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अभिनेता ने फिल्म के कलाकारों को भी धन्यवाद दिया, इसमें अभिनेत्री सोनम कपूर, ऋषि कपूर, ओम पुरी, वहीदा रहमान, दिव्या दत्ता और अदिति राव हैदरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे. उन्होंने कहा, “उप्स. मैं ‘मसकली’ को धन्यवाद देना भूल गया.”
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें