Bholaa Trailer : अजय देवगन और तबु ने गुंडों को याद दिलाई उनकी नानी, आपने देखा क्या 'भोला' का ट्रेलर?

Bholaa : 'भोला' में अजय देवगन ने लीड रोल प्ले किया है, साथ ही वो अपनी फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं.

Published date india.com Published: March 6, 2023 4:54 PM IST
Bholaa Trailer : अजय देवगन और तबु ने गुंडों को याद दिलाई उनकी नानी, आपने देखा क्या 'भोला' का ट्रेलर?

Bholaa Trailer : बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अब ‘भोला’ बनकर गुंडों को उनकी नानी याद दिलाते बिग क्रीन पर नजर आएंगे. अजय देवगन और तबु स्टारर फिल्म ‘भोला’ का धमाकेदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ फिल्म की ही चर्चा है. ट्रेलर में अजय देवगन और तबु के बीच भी टकराव देखा जा सकता है, जो आखिर में एक दोस्ती में बदल जाती है. फिल्म में अजय देवगन का लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं, ‘दृष्यम’ के बाद एक बार फिर तबु खाकी वर्दी में नजर आएंगी.

‘भोला’ में अजय देवगन ने लीड रोल प्ले किया है, साथ ही वो अपनी फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं. फिल्म में वो एक कैदी की भूमिका में हैं, जबकि तबु एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी. एक्शन से फुल भरी हुई ‘भोला’ के ट्रेलर की शुरुआत तबु की आवाज से होती है, जो अजय देवगन को लालगंज चलने के लिए बोल रही हैं. फिल्म ड्रग तस्करी पर आधारित है, जो अजय और तबु के पीछे पड़े हुए हैं. फिल्म में तबु को अपना ऑपरेशन पूरा करने के लिए अजय देवगन पर निर्भर होना पड़ता है.

यहां देखें ‘भोला’ का धांसू ट्रेलर

ट्रेलर देखने पर ऐसा लगता है कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा रात के समय शूट किया गया है. एक तरफ पुलिस की टीम पर हमला होता है और दूसरी ओर जेल से छूटने के बाद अजय देवगन को अपनी बेटी से मिलने की जल्दी होती है. ट्रेलर हमें इस सवाल के साथ छोड़ जाता है कि क्या अजय देवगन अपनी बेटी से कभी मिल पाएगा? क्या तबु अपना ऑपरेशन पूरा कर पाती हैं? इस सब सवालों के जवाब के लिए आपक पूरी फिल्म देखनी होगी, जो सिनेमाघरों में 30 मार्च, 2023 को रिलीज हो रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.