Tigmanshu Dhulia: 'तुमसे ना हो पाएगा' कहने वाले तिग्मांशु धूलिया पड़ोसन को दे बैठे थे दिल, संजय मिश्रा ने करवाई थी शादी

Tigmanshu Dhulia: एक्टर-डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. उन्होंने एक्टर और निर्देशक के तौर पर कई प्रोजेक्ट में काम किया.

Published date india.com Published: July 3, 2022 9:05 AM IST
Tigmanshu Dhulia: 'तुमसे ना हो पाएगा' कहने वाले तिग्मांशु धूलिया पड़ोसन को दे बैठे थे दिल, संजय मिश्रा ने करवाई थी शादी

Happy Birthday Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु धूलिया फिल्म इंडस्ट्री के कुछ मंझे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं, फैंस उन्हें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बाहुबली रामधीर सिंह के किरदार के लिए जानते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) का मीम ‘तुमसे ना हो पाएगा’ आप सभी ने देखा ही होगा. आज यानी 3 जुलाई को तिग्मांशु धूलिया अपना 55वां जन्मदिन (Tigmanshu Dhulia Birthday) मना रहे हैं. उनका जन्म 1967 में संगम की नगरी प्रयागराज में हुआ था. तिग्मांशु को सोशल मीडिया पर दोस्तों और फैंस से ढेरों शुभकामना संदेश मिल रहे हैं.

मल्टी टैलेंटेड हैं तिग्मांशु धूलिया

तिग्मांशु धूलिया फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता, निर्देशक, लेखक और एक्टर हैं. डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने ‘पान सिंह तोमर’,’साहेब बीवी और गैंगस्टर’ समेत की फिल्में बनाई हैं. धूलिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म ‘हासिल’ से की थी. ‘हासिल’, दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ धूलिया का पहला प्रोजेक्ट था. इस फिल्म से तिग्मांशु धूलिया ने सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू किया.

ओटीटी पर भी बिखेरा जलवा

एक्टर-डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. उन्होंने एक्टर और निर्देशक के तौर पर कई प्रोजेक्ट में काम किया. उनके जन्मदिन के मौके पर आज पर आपको उनके कुछ शानदार ओटीटी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें, रंगबाज (2018), फिक्सर (2019), तांडव (2021), आउट ऑफ लव (2019), क्रिमिनल जस्टिस (2019) समेत कई वेब सीरीज शामिल हैं.

पड़ोसन से हुआ प्यार

तिग्मांशु धूलिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें बचपन में ही अपनी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की तूलिका से प्यार हो गया था. अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए उन्होंने करियर पर ध्यान दिया. हालांकि तूलिका की पढ़ाई भी पूरी नहीं हुई थी कि घर में उसकी शादी की बाद चलने लगी. इस बात से धूलिया परेशान हो गए. इस बीच तूलिका को जब कुछ समझ नहीं आया तो वो अपना घर छोड़कर खाली हाथ धूलिया के पास आ गईं.

संजय मिश्रा थे रूम पार्टनर

तिग्मांशु धूलिया ने एक बार बताया था कि एक्टर संजय मिश्रा उनके रूम पार्टनर थे. उनका घर दिल्ली में ही थी. तूलिका जब दिल्ली आईं तो तिग्मांशु उन्हें लेकर संजय के घर पहुंचे. उनके पास कोर्ट मैरिज के लिए बर्थ सर्टिफिकेट भी नहीं था. हालांकि किसी तरह दोनों की शादी कराई गई. इसके बाद तिग्मांशु धूलिया ने 1990 में ‘बैंडिट क्वीन’ से बतौर कास्टिंग डायरेक्टर फिल्मी करियर की शुरुआत की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.