By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Actor Malvi Malhotra Stabbed In Mumbai Allegedly For Rejecting Marriage Proposal
मुंबई में TV एक्ट्रेस पर जानलेवा हमला- शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर आरोपी ने चाकू से घायल किया
Maharashtra News: मुंबई में सोमवार रात को टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा (Malvi Malhotra) पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है.
Maharashtra News: मुंबई में सोमवार रात को टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा (Malvi Malhotra) पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है. हमले में मालवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. मालवी मल्होत्रा पर यह हमला कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने के लिए एक परिचित द्वारा किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मालवी मल्होत्रा को हमलावर ने एक बार पेट में और दोनों हाथों पर चाकू से हमला किया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रही है. पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर एक लग्जरी कार में आए व्यक्ति ने मालवी को चाकू मारा और हमला करने के बाद फरार हो गया. उसकी पहचान योगेशकुमार महिपाल सिंह के रूप में हुई है.
एक्ट्रेस द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, वह और महिपाल सिंह एक-दूसरे को एक साल से जानते थे, और दोस्त थे. हालांकि, महिपाल उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया और उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी. FIR के अनुसार, यह घटना मालवी के दुबई से लौटने के एक दिन बाद हुई. सोमवार को लगभग 9 बजे, जब वह उत्तरी मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक कैफे से घर जा रही थी, संदिग्ध ने उस पर चाकू से हमला किया.
एफआईआर में दिये गये बयान के अनुसार, महिपाल एक ऑडी कार में आया और उसने मालवी को रोका. इसके बाद उसने सवाल किया कि उसने मेरे साथ बातचीत क्यों बंद कर दिया है? FIR के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा कि मैं तुमसे बात करना नहीं चाहती. तुम मेरा पीछा क्यों कर रहे हो. मुझे फॉलो करना बंद करो.’
पुलिस ने अभिनेत्री के हवाले से बताया कि इसके बाद महिपाल ने उसे तीन बार चाकू मारकर घायल कर दिया. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने कहा, ‘अपराध वर्सोवा पुलिस के अधिकार क्षेत्र (उत्तरी मुंबई) में हुआ था. उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. हमने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें