रजनीकांत की बेटी सौंदर्या करने जा रही हैं दूसरी शादी, Twitter पर किया खुलासा

सौंदर्या ने इससे पहले बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी.

Published date india.com Updated: February 5, 2019 11:33 AM IST
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या करने जा रही हैं दूसरी शादी, Twitter पर किया खुलासा

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने कहा कि वे अभिनेता-बिजनेसमैन विशागन वनंगमुदी से शादी करेंगी. सौंदर्या ने कहा कि वे और विशागन 11 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे. सौंदर्या ने ट्वीट किया, “एक सप्ताह बचा है. दुल्हन मोड. वेड विशागन सौंदर्या.” यह सौंदर्या की दूसरी शादी है. सौंदर्या ने इससे पहले बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और उन्होंने 2016 में तलाक की अर्जी दे दी और अलग हो गए.

सौंदर्या को पहले पति से एक बेटा वेद है. ग्राफिक्स डिजायनर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सौंदर्या ने ‘बाबा’, ‘मजा’, ‘संदाकोझी’ और ‘शिवाजी’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वहीं विशागन ने 2018 में तमिल फिल्म ‘वंजागर उलागम’ के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कौन हैं सौंदर्या के होने वाले पति विशगन वंगामुड़ी

4 सितंबर,1983 को जन्मे विशगन की उम्र 35 साल है. उनका पूरा नाम विशगन सुलुर वंगामुड़ी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उन्होंने बेंगलुरू की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर डिग्री ली हुई है. विशगन एपेक्स लैबोरेटरीज में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं. एपेक्स लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई स्थित एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है. कंपनी के फाउंडर खुद विशगन के पिता हैं जिनका नाम सुलुर वंगामुड़ी है.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.