बेहतरीन करियर होने के बावजूद परेशान हैं रणवीर सिंह..कहा, 'ये बनना चाहता हूं'

'पद्मावत' और 'सिम्बा' की सफलता के बाद रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय को लेकर सुर्खियों में हैं.

Published date india.com Updated: January 12, 2019 8:39 AM IST
Ranveer Singh

‘पद्मावत’ और ‘सिम्बा’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर यूथ को इतना पसंद आ रहा है कि बच्चे से लेकर युवा अपने रैप वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल करीब 500 करोड़ की कमाई के बाद रणवीर सिंह ने कहा कि वह फिल्म की कमाई पर इतराना नहीं चाहते और उनका ध्यान सिर्फ ‘सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर’ बनने पर है.

View this post on Instagram

❤🎧 #GullyBoy #14thFeb @ritesh_sid @zoieakhtar @faroutakhtar @excelmovies #TigerBaby @aliaabhatt @zeemusiccompany

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर ने अपनी सफलता पर मीडिया से कहा, “मैं इन परिदृश्यों में असहज हूं, जब लोग पैसे को लेकर चर्चा शुरू करते हैं और मैं अपना सिर खुजलाना शुरू कर देता हूं. मुझे लगता है कि इस समय मुझे इन सबसे पहले से कहीं ज्यादा खुद को बचाना चाहिए. मैं अपने आप को घटता हुआ, उतरता हुआ पाता हूं, क्योंकि मुझे नहीं पता कि यह मुझे कहां ले जाया जाएगा. क्या यह मेरी सोच को रंग देगा, क्योंकि मेरा एक निश्चित तरीका है?”

View this post on Instagram

🦁 #SIMMBA

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, “मेरे लिए संख्या नहीं, लोगों का मनोरंजन महत्वपूर्ण है, यथासंभव जितना अधिक मनोरंजन मैं कर सकूं. मैं जीवन का यही उद्देश्य मानता हूं, और मैं सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर बनना चाहता हूं. यह मेरा एकमात्र एजेंडा है और निजी महत्वाकांक्षा भी.” पिछले साल दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध चुके रणवीर अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ में स्ट्रीट रैपर की भूमिका में दिखेंगे.

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद रणवीर से काफी उम्मीदें की जाने लगी हैं. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद मानो ऐसा लग रहा है कि रणवीर एक्टर नहीं बल्कि असली जिंदगी में भी रैपर ही हैं.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.