बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत एक WhatsApp पोस्ट को लेकर की गई है।
क्राइम ब्रांच को की गयी शिकायत में सलमान ने कहा कि बीते दिनों से उनके नाम और तस्वीर के साथ वाट्सअप सहित सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रही है। इस मैसेज में उनको एक धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। सलमान ने कहा की उनका इस पोस्ट से कोई लेना देना नहीं है और उन्होंने ऐसा कभी भी कहा नहीं हैं। इस पोस्ट में उनकी आने वाली फ़िल्म बजरंगी भाईजान का भी ज़िक्र किया गया है।
आपको बता दे की सलमान की आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान ईद के दौरान रिलीज़ होगी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.