Satish Kaushik Death: होली खेल कर सबको रुला गए हमेशा हंसाने वाले सतीश कौशिक, कार में हार्ट अटैक आने से निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर

Satish Kaushik Death: मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया है. उन्होंने 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी है.

Published date india.com Updated: March 9, 2023 7:52 AM IST
Satish Kaushik Death: होली खेल कर सबको रुला गए हमेशा हंसाने वाले सतीश कौशिक, कार में हार्ट अटैक आने से निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर
मशहूर अभिनेता और फिल्म निदेशक सतीश कौशिक का निधन। फाइल फोटो

Actor Satish Kaushik Passes Away: मशहूर अभिनेता और फिल्म निदेशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है. उन्होंने 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.  निधन की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है. जी मीडिया संवाददाता के मुताबिक, सतीश कौशिक को बुधवार देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इसके बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी. डॉक्टर उन्हें बचाने में नाकाम रहे. फोर्टिस अस्पताल कंट्रोल रूम के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, आज तड़के सुबह 4 बजे सतीश कौशिक के शव को परिजन अस्पताल से लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सतीश कौशिक की पत्नी, बेटी इस वक्त मुंबई ये अंधेरी वाले घर पर ही मौजूद है.परिवार को रात में 2 बजे ही सतीश कौशिक की असामयिक मृत्यु के बारे में पता चल गया था. परिवार इस समय गहरे सदमे में है.

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया है. अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पता है मौत इस दुनिया का अंतिम सत्य है. 45 साल की दोस्ती आज टूट गई. आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं होगा सतीश! ओम शांति! बता दें कि 13 अप्रैल 1956 को पैदा हुए सतीश चंद्र कौशिक एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे. अनपुम खेर ने ट्वीट कर कहा कि मैने कभी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती अचानक टूट जाएगी. उन्होंने कहा कि सतीश कौशिक जिगरी दोस्त थे. खेर ने कहा कि सतीश के बिना उनका जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा.

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया है. कंगना ने ट्टीट कर कहा कि सोकर उठते ही बुरी खबर मिली. वह बड़े ही चीयरलीडर, सफल अभिनेता थे. सतीश जी का व्यक्तित्व बेहद शानदार था. उनकी बहुत याद आएगी.

हरियाणा के सीएम ने जताया शोक

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मशहूर फ़िल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के हृदयगति रूकने से हुए असामयिक निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रभु उनको श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमिसाल अभिनय और निर्देशन के लिए सतीश कौशिक हमेशा याद किए जाएंगे. सतीश कौशिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले से संबंध रखते थे. सतीश कौशिक हरियाणा फ़िल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन भी थे.

बता दें कि सतीश कौशिक सात मार्च को गीतकार जावेद अख्तर समेत कई फिल्मी हस्तियों के साथ होली खेले थे. इसकी तस्वीरें भी उन्होंने ट्टीट की थी. यही उनका आखिरी ट्टीट भी है. सतीश कौशिक के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट की गई तस्वीरों में जावेद अख्तर, शबाना आजमी समेत कई लोग दिख रहे हैं. अचानक सतीश कौशक के निधन से हर कोई हैरान है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सतीश कौशिक के निधन से हर कोई हैरान है. फिल्म निदेशक की मौत पर फिल्मी हस्तियों से जुड़े कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने शोक जताया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.