By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Actress Avneet Kaur Reaction On Virat Kohli Liking Her Post Said Just Keep Getting Love
'बस प्यार मिलता रहना...', विराट कोहली के 'लाइक' पर बोलीं एक्ट्रेस Avneet Kaur, वीडियो वायरल
Avneet Kaur: अवनीत कौर की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. वह बचपन से ही एक्टिंग करती आ रही हैं. यही वजह है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उनको सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं.
एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) की अपकमिंग फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का ट्रेलर (Love in Vietnam Trailer) लॉन्च हो चुका है. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के प्रमोशन के दौरान अवनीत ने ऐसी बात कह दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
दरअसल, क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ महीने पहले अवनीत कौर के फैन पेज की एक पोस्ट को लाइक कर दिया था. इस पोस्ट में अवनीत ग्रीन कलर के टॉप और प्रिटेंड स्कर्ट में नजर आ रही थीं. विराट के फोटो लाइक करते ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. हालांकि, विराट कोहली ने तुरंत लाइक को हटा लिया. लेकिन तब तक लोगों ने इसका स्क्रीनशॉर्ट लेकर वायरल कर दिया.
अवनीत कौर ने मुस्कुराकर दिया जवाब
इस लाइक को लेकर अब फिल्म प्रमोशन के दौरान अवनीत कौर से सवाल पूछा गया कि बड़े नामों से ऑनलाइन ध्यान और तारीफ मिलना उन्हें कैसा लगता है? इसपर एक्ट्रेस ने मुस्कराते हुए कहा, ‘बस प्यार मिलता रहना चाहिए.‘
Avneet kaur reacts on as Virat Kohli likes her Photos. Avneet smiled and said ” bs payar milta rehna chahiye”
By the her movie love in Vietnam comming soon… Trailor out today…#AvneetKaur #bollywoodactress #viratkohli #BollywoodNews pic.twitter.com/TVxrRVl9DC— Ajay kumar (@Ajaykum36701922) August 25, 2025
अवनीत कौर की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. वह बचपन से ही एक्टिंग करती आ रही हैं. अवनीत ने “मर्दानी 2“, “दोस्त“, “करीब-करीब सिंगल“, “चिड़ियाखाना“, और “टीकू वेड्स शेरू“ जैसी फिल्मों में काम किया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें