चित्रांगदा सिंह का बड़ा खुलासा, इस मामले में बेहद दिलचस्प हैं तिग्मांशु धूलिया

तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने उनके बारे ये बयान दिया है.

Published date india.com Published: July 19, 2018 4:36 PM IST
चित्रांगदा सिंह का बड़ा खुलासा, इस मामले में बेहद दिलचस्प हैं तिग्मांशु धूलिया

तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ में काम कर रही अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का कहना है कि तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में काम करना दिलचस्प है. उन्होंने कहा, “मैं फिल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित रहती थी और मुझे लगता है कि जब हम ऐसी चीज करते हैं, जो हमें पसंद होती है तब ऐसा होता है. तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करना दिलचस्प रहा क्योंकि वह केवल अच्छे निर्देशक ही नहीं बल्कि अच्छे अभिनेता भी हैं, इसलिए जब भी वह कुछ समझाते थे तो उनकी ब्रीफिंग न केवल एक निर्देशक के रूप में बल्कि एक अभिनेता के रूप में होती थी.”

#instagram #instagood #instapic #black#bollywood #pose

A post shared by chitrangada singh_fc page (@chitrangadasingh_fc) on

On the sets of Raag Desh

A post shared by Tigmanshu Dhulia (@tigmanshu_d) on

उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कहा, “तिग्मांशु इस किरदार के बारे में अच्छे से जानते हैं, इसलिए एक कलाकार के रूप में यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा कि एक महिला जो कहती है कि ‘हमें आपके बड़े भाई की रखेल कहते हैं’ वह कैसे बैठेगी, वह कितना शर्माएगी, कितना हिचकेगी. इस तरह की चीजें हमें हमारे निर्देशक से सीखने को मिलती हैं.”

यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी. इसमें संजय दत्त, जिमी शेरगिल और माही गिल जैसे कलाकार हैं. कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया. ट्रेलर में जिम्मी शेरगिल कहते हुए दिखते हैं ”आपको हमारे सफेद बाल देखकर क्या लगा..कि हम बूढ़े हो गए हैं” वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त कहके हुए दिखते हैं “जिंदगी का मजा हमने बहुत कम लिया है, अब वापस लौटा हूं जिदंगी भर का मजा लूंगा.” फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आ रही हैं हमेशा की तरह अपनी लुक्स से दर्शकों पर कहर ढाने की तैयारी में दिख रही हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

संजय दत्त की ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3′ को तिग्मांशु धूलिया डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त के अलावा जिमी शेरगिल, माही गिल, चित्रांगदा सिंह, कबीर बेदी, दीपक तिजोरी, नफीसा अली और जाकिर भी अहम किरदारों में दिखेंगे. साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ को राहुल मित्रा और तिग्मांशु धूलिया ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.