Actress Ruth Prabhu Father Shadow Lifted Shared This News In An Emotional Post
एक्ट्रेस सामंथा के सिर से उठा पिता का साया, इमोशनल पोस्ट में लिखा- 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते...'
Actress Samantha Ruth Prabhu : सामंथा ने एक इंटरव्यू में अपने पिता के साथ 'तनावपूर्ण' रिश्ते पर खुलकर बात की थी. सामंथा ने कहा, 'बड़े होते हुए मुझे अपने पूरी लाइफ खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा.'
Samantha Ruth Prabhu Father Death : साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ की सक्सेस के बीच एक बुरी खबर मिली है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि उनके पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है. पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद सामंथा पूरी तरह टूट चुकी हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता के निधन की खबर देते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिसने उनके फैंस को भी परेशान कर दिया है. एक्ट्रेस ने ‘दिल टूटने वाला’ इमोजी पोस्ट किया और लिखा ‘जब तक हम दोबारा नहीं मिलते’. हालांकि अभी तक उनके पिता की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.
पिता से थे ‘तनावपूर्ण रिश्ते’
जोसेफ प्रभु के निधन के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त सामंथा रुथ प्रभु को सांत्वना दे रहे हैं. एक्टर तेजा सज्जा ने एक ट्वीट में सामंथा के लिए लिखा, ‘भगवान से प्रार्थना है कि आपको अपने पिता के साथ बिताई यादों के साथ सुकून मिले. आपके और आपके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.’ हाल में सामंथा ने एक इंटरव्यू में अपने पिता के साथ ‘तनावपूर्ण’ रिश्ते पर खुलकर बात की थी. सामंथा ने कहा, ‘बड़े होते हुए मुझे अपने पूरी लाइफ खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा. मेरे पिता कुछ ऐसे ही थे… मुझे लगता है कि अधिकांश भारतीय माता-पिता ऐसे ही हैं. उन्हें लगता है कि वे आपको सिक्योर कर रहे हैं.’
पिता ने शेयर की थीं शादी की तस्वीरें
सामंथा ने आगे कहा, मेरे पिता में एक दिन मुझसे कहा- ‘तुम उतनी स्मार्ट नहीं हो’, जब आप किसी बच्चे से ऐसा कहते हैं, तो मैं वास्तव में लंबे समय तक विश्वास करती हूं कि मैं स्मार्ट नहीं हूं और इतनी अच्छी नहीं हूं.’ बता दें कि 2022 में पिता जोसेफ ने सामंथा और नागा चैतन्य के अलग होने के एक साल बाद उनकी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने ने फेसबुक पर अपनी बेटी की शादी की कुछ यादें शेयर की, जिसमें सामंथा ने सफेद गाउन पहना हुआ था, जबकि नागा चैतन्य ने कुछ तस्वीरों में काले रंग का टक्सीडो पहना हुआ था. फोटो में नागा चैतन्य अपने परिवार और मेहमानों के साथ पोज दे रहे थे. फोटो के कैप्शन में, सामंथा रुथ प्रभु के पिता ने लिखा, ‘बहुत समय पहले, एक कहानी थी…और यह अब अस्तित्व में नहीं है! तो, आइए एक नई कहानी शुरू करें और एक नया अध्याय!’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.