By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Actress Shraddha Das Clashed With Sonu Nigam Over The Sound Of Azaan Know The Whole Story
Shraddha Das : श्रद्धा दास ने जब सोनू निगम को इस बात के लिए लगाई 'फटकार', मच गया था बवाल
Shraddha Das : श्रद्धा दास ने 'लाहौर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.
Shraddha Das : बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस श्रद्धा दास हर साल आज ही के दिन यानी 4 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं. फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में अपने काम से फैंस के दिलों में अलग पहचान बनाने वाली श्रद्धा अब 36 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस का जन्म 1987 में मुंबई में हुआ था. वो एक बंगाली फैमिली से ताल्लुक रखती हैं.
‘लाहौर’ से किया बॉलीवुड डेब्यू
मुंबई यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन करने के बाद श्रद्धा ने तेलुगु फिल्म ‘सिद्धू फ्रॉम सिक्कुलम’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्होंने फिल्म ‘लाहौर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. अपने करियर के दौरान अभिनेत्री ने कई हॉट और बोल्ड काम किए हैं. श्रद्धा दास की खूबसूरत आंखें ही उनका आधा का कर जाती हैं, बड़ी स्क्रीन पर लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं. ऐसा लगता है कि उनकी आंखें बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह रही हैं.
सोनू निगम से हुई लड़ाई
बहुत कम लोगों को पता है कि श्रद्धा दास एक एक्टर के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं. फिल्मों में भी वो अपने डांस से किसी भी गाने में चार-चांद लगा देती हैं. श्रद्धा अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. एक बार उनका सिंगर सोनू निगन से झगड़ा हो गया था. बात उस समय की है, जब सोनू निगम ने मस्जिद में लाउड स्पीकर पर होने वाली सुबह की अजान पर आपत्ति जताई थी. सोनू ने लिखा था, ‘ऊपर वाला सबका भला करे. मैं मुसलमान नहीं हूं, लेकिन मुझे अज़ान की आवाज से सुबह जल्दी उठना पड़ता था. आखिर कब तक हमें धर्म और जाति के दबाव में जीना पड़ेगा.’
सोनू के पोस्ट पर दिया रिएक्शन
सोनू निगम के इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए श्रद्धा ने लिखा था, ‘मेरे घर पर अजान कम ही सुनाई देती है. मुझे इस आवाज से कभी कोई समस्या नहीं हुई. मैं सोनू निगम के घर के पास रहती हूं, लेकिन अजीब बात यह है कि मैंने कभी अपने घर में अजान की आवाज नहीं सुनी. बमुश्किल ही कभी आवाज आती है. मैंने सुना है कि सोनू ने अपना सिर मुंडवा लिया है.’ हालांकि श्रद्धा दास ने यह पोस्ट लिखने के कुछ देर बाद ही इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था. उनके करियर की बात करें तो वो 40 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
Also Read:
-
Shakti Kapoor Death Rumours: ज़िंदा हूं! मौत की झूठी खबर पर भड़के Shakti Kapoor, बोले-पुलिस में करूंगा शिकायत
-
'तुम्हें क्यों लगता है मैं बुरा और घटिया आदमी हूं'? रोंगटे खड़े कर देने वाला Bandar का Teaser, डेटिंग ऐप का काला सच!
-
'पियो आंवला, बन जाओ जूही चावला’- Aditya Dhar की ‘खुराफाती चैट’ का खुलासा, ‘आलम भाई’ ने खोले 'Darling' के राज़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें