Kuttey : 'कुत्ते' में मेल एक्टर से तब्बू ने छीना ये रोल, एक बार फिर खाकी वर्दी में आएंगी नजर

Kuttey : कुत्ते का ट्रेलर आज यानी मंगलवार को रिलीज किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 20, 2022 6:21 PM IST
Kuttey : 'कुत्ते' में मेल एक्टर से तब्बू ने छीना ये रोल, एक बार फिर खाकी वर्दी में आएंगी नजर

Tabu in Kuttey : आसमान भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ‘कुत्ते’ में तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, अर्जुन कपूर, कोंकणा सेनशर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, ट्रेलर रिलीज के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनका रोल एक मेल कैरेक्टर के लिए लिखा गया था. कुत्ते का ट्रेलर आज यानी मंगलवार को रिलीज किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

आईएएनए की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री तब्बू ने खुलासा किया है कि फिल्म ‘कुत्ते’ में उनकी भूमिका पहले एक पुरुष चरित्र के लिए लिखी गई थी, लेकिन निर्देशक आसमान भारद्वाज और उनके संगीतकार-निर्माता पिता विशाल भारद्वाज ने इसे बदल दिया. ‘कुत्ते’ आसमान भारद्वाज की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म है. मंगलवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मीडिया से बात करते हुए विशाल के साथ ‘मकबूल’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री तब्बू ने कहा, “यह किरदार एक पुरुष के लिए लिखा गया था, लेकिन आसमान और विशाल जी ने मेरे लिए बदल दिया. आसमान मेरी नजर के सामने बड़ा हुआ है.”

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

उन्होंने यह भी साझा किया कि फिल्म में काम करना उनके लिए गर्व की बात है क्योंकि उन्होंने आसमान को अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देखा है. “आसमान मेरे सामने ही बड़ा हुआ है, मेरे सामने सेट्स पर लकड़ी का कैमरा लेके घूमता था. वह फिल्मों की दुनिया में खोया रहता था. उन्हें ‘कुत्ते’ जैसा कुछ लिखते देखना मेरे लिए गर्व की बात है क्योंकि विशाल जी, रेखा जी और आसमान मेरे लिए एक परिवार हैं.” ‘कुत्ते’ 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.