By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Adah Sharma Dance With Her Grandmother Viral Video
Viral Video: अच्छे-अच्छे नहीं कर सकते ऐसा डांस, देखें एक्ट्रेस और दादी की मस्ती
इस वीडियो को देखते ही उनके फैन्स की ओर से रिएक्शन आने शुरू हो गए.
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सीलेब्रिटी अपनी क्रेजी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. 1920 और कमांडो फिल्म तो आपको याद ही होगी, अगर नहीं है तो दिमाग पर जरा जोर डालकर देखिए आपके जहन में एक खूबसूरत एक्ट्रेस की छवि बनती दिखाई देगी. अगर अब भी आप नहीं समझे तो हम आपको बता देते हैं कि यहां एक्ट्रेस अदा शर्मा के बारे में जिक्र किया जा रहा है. ऐसा ही उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी दादी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.
Who is ur Ur dance partner mine is my grandmother
My sunday inspiration , the positivesttttestt person in my life , most sporting , non cribber, non lazy , just soooooooooo hardworking ! and now my dance teacher too #sundaymotivation #love
The video is shot by my mum ⭐ pic.twitter.com/eWjawATjVv— Adah Sharma (@adah_sharma) March 25, 2018
अदा के साथ उनकी दादी तुलसी सुंदर पूरी मस्ती के साथ नाच रही हैं और अपनी पोती के डामस मूव्स के साथ अपनी स्पीड मैच करने की कोशिश कर रही हैं. अदा और उनकी दादी का यह वीडियो कापी क्यूट लग रहा है. इस वीडियो को देखते ही उनके फैन्स की ओर से रिएक्शन आने शुरू हो गए. अदा के इस वीडियो को 4 घंटे में 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

अदा शर्मा ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः “अपने डांस पार्टनर को टैग करें, मेरी डांस पार्टनर तो मेरी दादी हैं. संडे की मेरी प्रेरणा हैं, मेरी जिंदगी की सबसे सकारात्मक इंसान, बिल्कुल भी सुस्त नहीं, बहुत ही जबरदस्त, मस्तमौला और बहुत ही मेहनती! और अब मेरी डांस टीचर भी हैं.”
— Adah Sharma (@adah_sharma) March 21, 2018
अदा शर्मा ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः “अपने डांस पार्टनर को टैग करें, मेरी डांस पार्टनर मेरी दादी हैं. संडे की मेरी प्रेरणा हैं, मेरी जिंदगी की सबसे सकारात्मक शख्सियत, बिल्कुल भी सुस्त नहीं, बहुत ही जबरदस्त, मस्तमौला और बहुत ही मेहनती! और अब मेरी डांस टीचर भी हैं.” बता दें अदा शर्मा ने 2008 में फिल्म ‘1920’ से डेब्यू किया था. इसके अलावा अदा ने ‘हम हैं राही कार के’ और ‘हंसी तो फंसी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी. वो विद्युत जमवाल के साथ ‘कमांडो 2’ में नजर आ चुकी हैं और इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था.
Also Read:
-
श्रीदेवी का मशहूर गाना 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा' बजाकर बिहारी लड़के ने नागिन को बिल से निकालकर नचाया, लोग बोले- नागमणि लेकर मानेगा
-
'वक्त बुरा हो या अच्छा...', तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया ने Instagram पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
-
मौत का ऐसा 'नाच', जब सड़क पर नाचते-नाचते चली गई थी 400 लोगों की जान , जानें इस खौफनाक घटना के पीछे का सच
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें