अदा शर्मा स्टारर Bastar the naxal story की एडवांस बुकिंग स्टार्ट, लोगों को बेसब्री से इंतजार

Adah Sharma Starrer Bastar The Naxal Story: आखिरकार फिल्म की रिलीज का समय आ चुका है. ये फिल्म दो दिन बाद 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

Published date india.com Updated: March 13, 2024 11:51 AM IST
Adah Sharma starrer Bastar the naxal story Jinko advance booking
Adah Sharma starrer Bastar the naxal story Jinko advance booking

Adah Sharma Starrer Bastar The Naxal Story: विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ साल की उन फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर चर्चा अपने अगले स्तर पर है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये ‘द केरला स्टोरी’ की तिकड़ी की अगली फिल्म है. अब आखिरकार फिल्म की रिलीज का समय आ चुका है. ये फिल्म दो दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ऐसे में फैन्स को और ज्यादा उत्साहित करते हुए मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर एक अपडेट शेयर की है.

अब जब इस फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो दिन बाकी हैं, तो दर्शक भी इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जिसे ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने देश भर में एडवांस बुकिंग ओपन कर दिए हैं.

फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अपडेट शेयर करते हुए मेकर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है.

“यह सच्चाई उजागर करने का समय है!
बस्तर: द नक्सल स्टोरी सिर्फ 2 दिनों में स्क्रीन पर होगी, ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के लिए अभी अपने टिकट बुक करें। एडवांस बुकिंग अब खुली है.

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी. यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.