Heeramandi: 'खाना मत खाना...' जब संजय लीला भंसाली ने सेट पर रखा अदिति हैदरी को भूखा, जानें वजह

Aditi Rao Hydari Talks About Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली ने सेट पर रखा अदिति हैदरी को भूखा रखते थे और उन्हें खाने से मना करते रहते थे.

Published date india.com Updated: May 1, 2024 12:16 PM IST
Heeramandi: 'खाना मत खाना...' जब संजय लीला भंसाली ने सेट पर रखा अदिति हैदरी को भूखा, जानें वजह

Aditi Rao Hydari Talks About Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसमें कई सारी एक्ट्रेस आपको पर्दे पर दिखाई देंगी. हीरामंडी को देखने के लिए लोग बेताब हो रहे हैं और माना जा रहा है कि ये संजय लीला भंसाली का बेस्ट होने वाला है. ऐसे में अब फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाली अदिति राव हैदरी ने इस वेब सीरीज में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाया है. बता दें इसके पहले अदिती ने संजय की सुपरह्ट फिल्म पद्मावत में काम किया था. अदिति राव हैदरी आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला के संग ‘हीरामंडी’ में नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब अपने किरदार पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कैसा था उनके संग काम करने का एक्सपीरियंस और उन्होंने इसे लेकर जो कुछ कहा है वो हैरान करने वाला है.

मैंने सेट पर खुद को पूरी तरह से सरेंडर कर दिया था

हीरामंडी सीरीज में अदिति ‘हीरामंडी’ की तवायफ ‘बिब्बो जान’ की भूमिका में हैं जो एक तरफ तो सौम्य और नर्मदिल है, लेकिन उसके भीतर देश की आजादी की लौ भी धधकती रहती है. ऐसे में नवभारत टाइम्स एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि ‘भंसाली जो कुछ भी करते हैं उसके लिए वह बहुत इमोशनल हैं और वह बहुत बेहतर करना चाहते हैं, उन्हें सिनेमा बनाने में इस्तेमाल होने वाली हर एक कला से सच्चा प्यार है और मैं कहूंगी कि मैंने सेट पर खुद को पूरी तरह से सरेंडर कर दिया था, क्योंकि जब आप संजय लीला भंसाली के सेट पर जाते हैं, तो तुम्हें स्पंज बनना होगा. ताकि आप उनकी हर एक सलाह को सोख लें.’

मुझे भूखा रखा गया- अदिति

अदिति इसके बाद आगे कहती हुई कहती हैं कि ‘एक दिन संजय लीला भंसाली ने मुझे भूखा रखा क्योंकि मझे एक ऐसा सीन करना था जिसमें मुझे गुस्से से भरा हुआ दिखना था, तो इसलिए मुझसे कहा आज खाना मत खाना’. अदिति ने भंसाली के साथ काम करने को लेकर बताया कि, ‘सेट पर उनकी छोटी-छोटी चीजों से भी बहुत कुछ सीखने को मिला. सेट पर संजय सर के साथ आपको पूरा टाइम ध्यान लगाना होता है कि वह क्या बोल रहे हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.